फिर प्रशांत भूषण ने केजरी को भेजा ‘लेटर बम’
नई दिल्ली( ब्यूरो) आम आदमी पार्टी में जारी खींचतान को लेकर माना जा रहा था कि अरविंद केजरीवाल के वापस लौटने के बाद अब सब शांत हो जाएगा। पर प्रशांत भूषण ने एक बार फिर उन मसलों को लेकर एक पत्र उन्हें लिखा है जो काफी समय से ठंडे बस्ते में पड़े हैं। अब देखने वाली बात यह है कि इन पर किस तरह से केजरीवाल रिएक्ट करते हैं।
हारे मानने वाले नहीं
सूत्रों का कहना है कि प्रशांत भूषण हार मानने वालों में से नहीं हैं। उन्हें छोटे-मोटे पद का भी लालच नहीं हैं। वे मुद्दों पर लड़ते हैं। उन्होंने य़ह भी कहा कि वे पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को नहीं छोड़ रहे।
आतंरिक लोकतंत्र की बहाली
सूत्रों का कहना है कि भूषण ने अपने पत्र में पार्टी के भीतर आतंरिक लोकतंत्र की बहाली के मसले को उठाया है। माना जा रहा है कि केजरीवाल उनसे बात करेंगे। वे फिलहाल तो दिल्ली के मुख्यमंत्री से जुड़े कामकाज में व्यस्त हो गए हैं। हालांकि जानकारों का कहना है कि पार्टी में अब कोई बहुत हंगामा नहीं होगा। किसी को निकाला नहीं जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications