'पति-बेटे को मार डाला, बेटी के कपड़े उतारे, अब मुझे...', मणिपुर से सामने आई एक और दर्द भरी कहानी

Manipur news: मणिपुर में जातीय हिंसा के बीच दो महिलाओं की नग्न परेड का वीडियो सामने आने के बाद, अब धीरे-धीरे इससे जुड़ी कुछ और हैरान करने और दिल दहला देने वाली घटनाएं निकलकर आ रही हैं।

4 मई को मणिपुर में जिन दो महिलाओं को नग्र कर सड़क पर घुमाया गया, उनमें से एक महिला की मां ने मीडिया के सामने आकर उस खौफनाक घटना की आपबीती सुनाई है। हालांकि ये मां बहुत ज्यादा सदमे में है और कुछ मिनट से ज्यादा बात नहीं कर पा रही।

manipur

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, पीड़ित महिला की मां ने बताया, 'यहां हालात बहुत ज्यादा खराब हैं और ऐसी कोई उम्मीद नहीं कि हिंसा में तबाह हुए वो परिवार, जो अपना सबकुछ छोड़कर यहां से जा चुके हैं, फिर से अपने गांव-अपने घर लौटेंगे। मणिपुर सरकार ने ऐसे मजबूत कदम नहीं उठाए, जिनसे हिंसा रुके या लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस करें।'

महिला ने आगे बताया, 'उस भीड़ ने मेरे पति को मार दिया, मेरे बेटे को मार दिया और उसके बाद मेरी बेटी को कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया। सबके सामने मेरी बेटी की नग्न परेड निकाली गई, उसके वीडियो बनाए गए। अपना सबसे छोटा बेटा मैंने खो दिया, जो मेरी इकलौती उम्मीद था। सोचा था कि इन मुश्किल हालात के बावजूद, एक बार बस उसकी 12वीं की पढ़ाई पूरी हो जाए, तो उसे फिर आगे की पढ़ाई के लिए भेजूंगी। अब ना वो रहा और ना उसके पिता।'

'मेरे परिवार का भविष्य क्या होगा'
भर्राए गले से महिला ने बताया, 'बड़ा बेटा है, लेकिन उसके पास कोई नौकरी नहीं है। ऐसे में जब सोचती हूं कि मेरे परिवार का भविष्य क्या होगा, तो दूर-दूर तक कोई उम्मीद नजर नहीं आती। खुद को बहुत असहाय महसूस कर रही हूं। वहां दोनों समुदायों के बीच भरोसा पूरी तरह टूट चुका है। ऐसे दहशत भरे माहौल में अपने गांव लौटने का ख्याल भी मेरे दिल में नहीं आता।'

'घर जला दिए गए, खेतों को तबाह कर दिया'
अपनी बात रखते हुए महिला ने बताया, 'नहीं लगता कि हम कभी अपने गांव लौटेंगे। मैं तो नहीं जा सकती वहां वापस। हमारे घर जला दिए गए, खेतों को तबाह कर दिया गया, अब अपने गांव जाकर भी मैं क्या करूंगी। मेरा पूरा गांव जल गया। अब मुझे नहीं पता कि मेरा और मेरे परिवार का अब क्या होगा, लेकिन मैं वापस वहां नहीं जा सकती।'

'मणिपुर सरकार कुछ भी नहीं कर रही'
मणिपुर सरकार पर हिंसा रोकने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए महिला ने कहा, 'मेरे अंदर काफी गुस्सा है और दुखी हूं मैं। मणिपुर सरकार कुछ भी नहीं कर रही है। हमारा सबकुछ खो चुका है और समझ नहीं आ रहा कि अगर हम उस समुदाय से हैं तो हमारा क्या कसूर है। एक लड़की के सामने बहुत बेरहमी से उसके बाप को मार दिया, उसके भाई को मार दिया और फिर उसके साथ इतना बुरा किया गया।'

वीडियो मामले में अभी तक 5 गिरफ्तार
आपको बता दें कि मणिपुर में जारी हिंसा में अभी तक 120 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। महिलाओं की नग्न परेड का वीडियो सामने आने के बाद अभी तक पुलिस ने अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस और मणिपुर सरकार पर सवाल उठ रहे हैं कि इतनी बड़ी घटना की एफआईआर 15 दिन बाद क्यों दर्ज की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+