भारत को मिली एक और बड़ी सफलता, ब्रम्होस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का किया सफल परीक्षण
नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना को आज एक और बड़ी सफलता मिली है। भारत ने आज ब्रम्होस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। इस मिसाइल का आज अंडमान-निकोबार द्वीप क्षेत्र में परीक्षण किया। यह परीक्षण भारतीय वायुसेना द्वारा किए जा रहे लॉन्च का हिस्सा है। इससे पहले मंगलवार को भई सुबह 10 बजे सुपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया गया और इस दौरान मौजूद लक्ष्य को सफलापूर्वक नष्ट करने में सफलता मिली। इस मिसाइल को डीआरडीओ ने विकसित किया था, जिसका भारतीय वायुसेना द्वारा परीक्षण किया गया।













Click it and Unblock the Notifications