GST पर रेस्टोरेंट मालिक का वित्त मंत्री से सवाल, फिर माफी, वीडियो पर बवाल के बाद अन्नामलाई को कहना पड़ा SORRY
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। तमिलनाडु के कोयंबटूर में सीतारमण एमएसएमई की बैठक में शामिल हुई थीं, इस कार्यक्रम के दौरान श्री अन्नपूर्णा होटल के प्रबंध निदेशक श्रीनिवासन ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) की जटिलताओं के बारे में चिंता जताई।
उनके सवालों के बाद श्रीनिवासन को निर्मला सीतारमण से माफी मांगनी पड़ी। इस पूरे मामले पर कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी पार्टियों ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना की है। अब तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने खेद जताया है और माफी मांगी है।

ये भी पढ़ें- 'अरबपति दोस्तों के लिए मोदी जी लाल कालीन बिछा देते हैं', रेस्टोरेंट मालिक के वीडियो पर राहुल गांधी हुए हमलावर
अन्नामलाई ने कहा- मैं ईमानदारी से माफी मांगता हूं
अन्नामलाई ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर कहा, ''भाजपा तमिलनाडु की ओर से, मैं अपने पदाधिकारियों के कृत्य के लिए ईमानदारी से माफी मांगता हूं, जिन्होंने एक सम्मानित बिजनेसमैन और हमारे माननीय वित्त मंत्री के बीच एक निजी बातचीत को साझा किया। मैंने अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट सीरीज के सम्मानित मालिक थिरु श्रीनिवासन अवल से बात की। मैंने गोपनीयता के इस अनजाने उल्लंघन के लिए खेद जताया।''
On behalf of @BJP4TamilNadu, I sincerely apologise for the actions of our functionaries who shared a private conversation between a respected business owner and our Hon. FM.
I spoke with Thiru Srinivasan Avl, the esteemed owner of the Annapoorna chain of Restaurants, to express…
— K.Annamalai (@annamalai_k) September 13, 2024
अन्नामलाई ने आगे कहा, ''अन्नपूर्णा श्रीनिवासन अन्ना तमिलनाडु के व्यापारिक घराने के एक प्रमुख स्तंभ हैं, जो राज्य और देश की आर्थिक बढ़ोतरी में अहम योगदान दे रहे हैं। मैं सभी से गुजारिश करता हूं कि वे इस मामले को उचित सम्मान के साथ खत्म करें।''
ये भी पढ़ें- GST पर तमिलनाडु के व्यापारी की चिंताओं का सीतारमण ने उड़ाया मजाक, माफी के लिए किया मजबूर: खड़गे
राहुल गांधी ने भी कसा मोदी सरकार पर तंज
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर कहा कि, कोयंबटूर में अन्नपूर्णा रेस्टोरेंट चलाने वाले जैसे छोटे व्यवसाय के मालिकों को अक्सर अहंकार और अनादर का सामना करना पड़ता है जब वे सरकारी कर्मचारियों से सरलीकृत जीएसटी व्यवस्था की मांग करते हैं। आसान कर प्रणाली के लिए उनकी दलीलों को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। इस बीच, जब कोई अरबपति कानून बदलने या राष्ट्रीय संपत्ति हासिल करने की कोशिश करता है, तो मोदी जी उसका खुले दिल से स्वागत करते हैं।
राहुल गांधी ने कहा कि छोटे कारोबारियों को पहले से ही नोटबंदी, बैंकिंग प्रणाली की पहुंच से बाहर, कर वसूली और जीएसटी की समस्या के कारण नुकसान उठाना पड़ रहा है। इन चुनौतियों ने उनके कामकाज को और भी मुश्किल बना दिया है। उन्हें सत्ता में बैठे लोगों से और अधिक अपमान की जरूरत नहीं है। सत्ता में बैठे लोगों का नाजुक अहंकार उन्हें समर्थन देने के बजाय अपमानित करने के लिए प्रेरित करता है। यह रवैया छोटे व्यवसाय मालिकों के सामने आने वाले संघर्षों को और भी बढ़ा देता है।












Click it and Unblock the Notifications