लालू-केजरी के गले मिलाप पर जानिए अन्ना ने क्या कहा?..
नई दिल्ली। सीएम नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम अरविंद केजरीवाल और राजद प्रमुख लालू यादव का गला मिलना काफी लोगों को रास नहीं आ रहा है। ऐसे में जहां सोमवार को इस मुद्दे पर केजरीवाल ने अपनी सफाई दे दी हैं वहीं आज उन पर कड़ा हमला बोला है समासेवी और अहिंसावादी अन्ना हजारे ने।
कभी अन्ना के अर्जुन कहे जाने केजरीवाल के बारे में खुद अन्ना ने कहा कि अच्छा है कि वो और केजरीवाल साथ नहीं वरना उन्हें भी दाग लग जाता।
अब अन्ना कल की बात है, अब लालूजी का साथ है
आपको बता दें कि इस मसले पर सोमवार को केजरीवाल ने कहा था कि उन्होंने तो सिर्फ हाथ मिलाया था लेकिन लालू ने उन्हें जबरदस्ती खींचकर गले लगा लिया तो ऐसे में वो क्या कर सकते हैं। इस मुद्दे पर बीजेपी ने सबसे ज्यादा शोर मचाया है उसने नये पोस्टर जारी करके लिखा है कि अब अन्ना कल की बात है, अब लालूजी का साथ है।













Click it and Unblock the Notifications