अन्ना हजारे की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू, पहुंचे रामलीला मैदान

Recommended Video

      Anna Hazare का Modi Government के खिलाफ हल्ला बोल, आज से अनशन पर । वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा है कि वो बिना मांग पूरी कराए नहीं हटेंगे। बता दें कि आज दिल्ली में फिर से केंद्र सरकार के खिलाफ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी है। इससे पहले अन्ना ने 7 साल पहले भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन किया था। अन्ना के आज से शुरू हुआ अनशन रामलीला मैदान में है, जहां वो साल 2011 में भूख हड़ताल पर बैठे थे। अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करने से पहले अन्ना राजघाट गए और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस बार, उनका लक्ष्य नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार है।

      हजारे, राज्यों में स्वामिनाथन आयोग की रिपोर्ट के लागू करने के अलावा, लोकपाल स्थापित करने के लिए दबाव डाल रहे हैं। हजारे ने पूर्व में केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार के मामलों की जांच के लिए लोकपाल की नियुक्ति नहीं करने का आरोप लगाया है। हजारे ने कल रामलीला मैदान में एक चक्कर लगाया जहां आयोजकों ने दावा किया कि हजारों लोग विरोध प्रदर्शन में भाग लेंगे। हजारे द्वारा 2011 में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन को पूरे देश में लाखों लोगों का समर्थन प्राप्त हुआ था।

      आज से शुरू हुए अन्ना के आंदोलन की 7 मांगें हैं। 1- लोकपाल विधेयक पारित कर कानून तुरंत लागू किया जाए, 2- लोकपाल कानून को कमजोर करने वाली धारा 44 और धारा 63 का संशोधन रद्द हो, 3- हर राज्य में लोकायुक्त की नियुक्‍त हो, 4- चुनाव सुधार के लिए सही फैसले हो, 5- किसानों के कृषि उत्पाद की लागत के आधार पर डेढ़ गुना ज्‍यादा दाम मिले,6- खेती पर ही निर्भर 60 साल से अधिक उम्र वाले किसानों को हर माह 5 हजार रुपए पेंशन और कृषि मूल्य आयोग को संवैधानिक दर्जा और पूर्ण स्वायत्तता दी जाए।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+