'मैं दोनों की बीवी हूं', पाकिस्तान से लौटीं अंजू की बात सुनकर हैरान रह जाएंगे आप, जानिए क्या कहा?
Anju Returned India: फेसबुक फ्रेंड के लिए अपने पति और बच्चों को छोड़कर पाकिस्तान जाने वाली राजस्थान की अंजू 29 नवंबर को भारत तो लौट आईं लेकिन उसके बाद से लगातार विवादों में घिरी हुई हैं।

इंडिया लौटने के बाद से ही वो अपने भारतीय परिवार की नफरल झेल रही हैं और उन पर तरह- तरह के आरोप भी लग रहे हैं।
अंजू ने इंटरव्यू में खोले दिल के राज
हाल ही में अंजू ने आज तक न्यूज चैनल को इंटरव्यू दिया और अपनी अब तक की लाइफ की जर्नी पर खुलकर बात की और उस सच के बारे में भी बताया जिसके बारे में लोगों को अभी तक पता ही नहीं था।
'हां मैंने पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्लाह से शादी की'
उन्होंने चैनल पर स्वीकारा कि 'उन्होंने अपने पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्लाह से शादी की है और इस्लाम अपनाया है, उनका नाम फातिमा हो गया है और वो अपने बच्चों के लिए ही इंडिया वापस आई हैं।'
'मीडिया में मेरे बारे में गलत बातें की गईं'
उन्होंने ये भी कहा कि 'उनके बारे में अभी तक जो भी मीडिया में कहा गया, वो पूरा सच नहीं है।' अंजू ने अपने मां-बाप पर इल्जाम लगाया कि 'उन्होंने कभी भी मेरी मदद नहीं की और हमेशा अपनी मनमानी चलाई।'
'कभी भी अपने परिवार से खुश नहीं थीं'
वो कभी भी अपने परिवार से खुश नहीं थी। उन्होंने कहा कि 'उनके पापा ग्वालियर के रहने वाले थे और मां जालौन (यूपी) की लेकिन उनका बचपन उनके नाना के यहां बीता क्योंकि उनके मां-बाप ने उन्हें कभी भी अपने साथ नहीं रखा।'
17 साल की उम्र में अरविंद से शादी करा दी
'उसके बाद उन्होंने 17 साल की उम्र में अरविंद से शादी करा दी। साल 2007 में उनकी शादी अरविंद से हुई, वो उस वक्त शादी के लिए तैयार नहीं थी। उनकी और अरविंद की कभी पटी नहीं।'
राजस्थान में ही अंजू का ससुराल था
'शादी के वक्त अरविंद नोएडा में काम करते थे और इसके बाद वो अलवर चले गए। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों को बेटी हुई लेकिन फिर भी दोनों का रिश्ता अच्छा नहीं था। राजस्थान में ही उनका ससुराल था।'
'ससुराल और पति ने कभी भी हेल्प नहीं की'
अलवर पहुंचने के बाद अंजू को Pre- नर्सरी स्कूल में शिक्षिका की नौकरी मिल गई थी। कुछ समय बाद अंजू को बेटा भी हुआ। दो बच्चों को संभालते हुए नौकरी करना अंजू के लिए आसान नहीं था। ससुराल और पति ने कभी भी उनकी हेल्प नहीं की।
'सालों से अलग रह रहे हैं अंजू और अरविंद'
अंजू ने खुलासा किया 'वो और अरविंद मात्र 6 साल तक ही साथ रहे और जब अति हो गई तो अंजू अपने बच्चों को लेकर अरविंद से अलग दूसरे घऱ में रहने लग गईं और जीविका चलाने के लिए कई नौकरियां बदलीं।'
साल 2019 में FB पर हुई थी नसरुल्लाह से दोस्ती
'साल 2019 की बात हैं, वो तब एक हेल्थ संबंधित कंपनी में काम कर रही थीं और एक दिन उन्हें पाकिस्तान के नसरुल्लाह की फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई।'
'हमारी दोस्ती प्रेम में बदल गई'
उन्होंने कहा था कि 'उन्हें कुछ हेल्थ इश्यू हैं और साथ में उन्होंने कुछ डाक्यूमेंट भी भेजे थे। पहले तो हमारी बातें केवल वर्क रिलेटड होती थी फिर हमारे बीच में दोस्ती हो गई और ये कब प्यार में बदल गई, हमें पता नहीं चला।'
'मेरी 15 साल की बेटी को पता था सारा सच'
'मेरी 15 साल की बेटी को पता था कि मैं पाकिस्तानी नसरुल्लाह से प्यार करती हूं और पाकिस्तान जा सकती हूं।इसके बाद मैं 21 जुलाई को पाकिस्तान चली गई, अगर मैं किसी को बताती कि मैं पाकिस्तान जा रही हूं तो कोई भी मुझे जाने नहीं देता इसलिए मैंने किसी को कुछ नहीं बताया।'
'मैंने नसरुल्लाह से 25 जुलाई को निकाह कर लिया'
'मैं वहां नसरुल्लाह से शादी के इरादे से नहीं गई थी लेकिन मीडिया में जिस तरह से झूठ दिखा़या जा रहा था उसके कारण मुझे वहां नसरुल्लाह से ब्याह रचाना पड़ गया और मैंने नसरुल्लाह से 25 जुलाई को निकाह कर लिया।'
'इस वक्त मैं दोनों की बीवी हूं'
'मेरी गलती सिर्फ इतनी है कि मैंने अरविंद से बिना तलाक लिए ही नसरुल्लाह से शादी कर ली, क्या करें हालात ही ऐसे थे। इस वक्त मैं दोनों की बीवी हूं लेकिन मैं दिल से नसरुल्लाह की ही पत्नी हूं क्योंकि मैंने उनसे ही प्यार किया है। अरविंद ने मेरे ऊपर जो केस किया था वो वापस ले लिया है, हम जल्दी ही तलाक लेंगे।'
'मुझे पाकिस्तान में बहुत प्यार मिला'
'मुझे पाकिस्तान में बहुत प्यार मिला, मैं पहले नसरुल्लाह की मौसी के यहां रहती थी, शादी के बाद मैं नसरुल्लाह के घर पर उनके परिवार के साथ रहने लग गई। वो लोग बहुत प्यारे हैं। वहां के लोगों ने मेरा बहुत सम्मान किया।'
'मैं बच्चों के लिए भारत वापस आई हूं'
'मैं वहां चार महीने से ज्यादा का वक्त बिताकर आई हूं। मुझे बच्चों की याद आ रही थी इसलिए इंडिया वापस आई हूं। अगर बच्चे मेरे साथ पाकिस्तान चलना चाहेंगे तो मैं बच्चों संग पाकिस्तान चली जाऊंगी और नसरुल्लाह के साथ पूरा जीवन वही बिताऊंगी।'
मैंने कोई नियम नहीं तोड़ा है-अंजू
लेकिन अगर मेरे बच्चे मेरे साथ जाने के रेडी नहीं होते हैं तो मैं इंडिया में ही उनके साथ रहूंगी, नसरुल्लाह ही यहां आते-जाते रहेंगे। नसरुल्लाह मेरे बच्चों को अपनाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने ये भी कहा कि 'मैं पाकिस्तान गई और आई लेकिन मैंने कोई नियम नहीं तोड़ा है और ना ही किसी से कुछ छिपाया है इसलिए मुझे भी पता है कि मेरे साथ कुछ भी गलत नहीं होगा।'
-
Pakistan: जिस होटल में ईरान-US की कराई मीटिंग, उसी का पैसा डकार गए शहबाज शरीफ! खाते में लिखवाकर 9-2-11 -
Pakistan Energy Crisis: कराची में गैस खत्म-मुल्तान में कुछ घंटे की बिजली, शहबाज शरीफ से नहीं संभल रहा पाक -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications