Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Anju- Nasrullah Story: इस्लाम अपनाने वाली अंजू ने मनाया PAK का स्वतंत्रता दिवस, वायरल हुआ Video

Anju celebrated PAK's Independence Day: राजस्थान की रहने वाली अंजू इन दिनों पाकिस्तान की बहू बनकर काफी आनंद उठा रही हैं , उनका एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने पति नसरुल्लाह और कुछ लोगों के साथ पाकिस्तान का 'स्वतंत्रता दिवस' मनाते दिख रही हैं। वीडियो में अंजू केक काट रही हैं और बहुत ज्यादा खुश भी नजर आ रही हैं।

Anju- Nasrullah Story

अंजू के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं, कुछ लोग तो इस वीडियो की तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग अंजू के खिलाफ बयानबाजी भी कर रहे हैं। आपको बता दें कि राजस्थान के अलवर जिले की रहने वाली अंजू पिछले महीने जुलाई में टूरिस्ट वीजा पर बिना किसी घरवाले को बताए पाकिस्तान चली गई थी।

अंजू ने इस्लाम अपना लिया, बन गई फातिमा

वो इस वक्त पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर दीर जिले में नसरुल्लाह और उसके परिवारवालों के साथ रह रही हैं, वो अब वहां अंजू नहीं बल्कि 'फातिमा' के नाम से पहचानी जाती हैं क्योंकि उन्होंने इस्लाम अपना लिया है।

अचानक से अंजू ने पाकिस्तान जाने का फैसला कर लिया

मालूम हो कि साल 2019 में पहली बार अंजू फेसबुक पर नसरुल्लाह से मिली थी, दोनों में बातें शुरू हुईं और फिर ये बातें मोहब्बत में बदल गईं और फिर अचानक से अंजू ने पाकिस्तान जाने का फैसला कर लिया। अंजू के पाकिस्तान पहुंचने पर उसके पति और बच्चों को पता चला कि 'वो नसरुल्लाह के इश्क में गिरफ्तार है।'

15 साल की बेटी और 6 साल का बेटा

मालूम हो कि अंजू एक कामकाजी महिला हैं और अलवर में अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती थीं। उन्हें 15 साल की बेटी और 6 साल का बेटा है। अंजू पाकिस्तान तो एक महीने के लिए गई थीं लेकिन पाकिस्तान ने उनकी वीजा की अवधि को एक साल के लिए बढ़ा दिया है।

बच्चों के बिना नहीं रह सकती हूं: अंजू

इससे पहले भी अंजू के जो भी वीडियो वायरल हुए थे, उसमें वो काफी खुश दिख रही थीं और उन्होंने पाकिस्तान की काफी तारीफ भी की थी। हालांकि वो जरूर कैमरे पर कहते नजर आई हैं कि 'वो अपने बच्चो के बिना नहीं रह सकती हैं और वो किसी भी कीमत अपने बच्चों को यहां ले आएंगी, उन्हें बच्चों की बहुत याद आती है।'

दोनों बच्चों को भी अपनाने के लिए तैयार

तो वहीं नसरुल्लाह ने भी दावा किया है कि 'वो अंजू से बहुत प्यार करते हैं और उसके लिए कुछ भी कर सकते हैं, वो उसके दोनों बच्चों को भी अपनाने के लिए तैयार हैं।'

'अंजू का चेहरा भी नहीं देखना, मर चुकी है वो मेरे लिए'

तो वहीं इधर भारत में अंजू के परिवार वाले उसके पाकिस्तान जाने से बहुत ज्यादा नाराज हैं। उनके पति अरविंद ने मीडिया में बयान दिया है कि 'वो लोग अब उसका चेहरा नहीं देखना चाहते हैं। उसकी वजह से उनके परिवार की बहुत बदनामी हुई है। उसके बच्चे भी उससे मिलना नहीं चाहते हैं।' तो वहीं उनके पिता ने तो ये कह दिया है कि 'अंजू उनके लिए मर चुकी है और जो अपने पति-बच्चों और देश की नहीं हुई वो भला नसरुल्लाह और पाकिस्तान की क्या होगी।'

अंजू ने कहा-' देशद्रोही नहीं हूं... '

इससे पहले भी अंजू ने कहा था कि 'वो अपने दोस्त से मिलने के लिए पाकिस्तान आई हैं, उन्होंने कोई कानून नहीं तोड़ा है और ना ही वो देशद्रोही हैं। पाकिस्तान बहुत खूबसूरत देश है और यहां के लोग बहुत ज्यादा ही अच्छे हैं, वो जल्द नसरुल्लाह के साथ इंडिया आएंगी।'

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+