अनीशिया की मौत के मामले में नया मोड़, सामने आई पूर्व मिस इंडिया ने मयंक पर मारपीट का लगाया आरोप

नई दिल्ली। लुफ्थांसा एयरलाइंस की एयर होस्‍टेस अनीशिया बत्रा की मौत के मामले में नया मोड़ आता दिखाई दे रहा है। दिल्ली पुलिस द्वारा इस मामले में कोर्ट में जो रिपोर्ट सौंपी गई है, उसके मुताबिक अनीशिया के पति मयंक पर घरेलू हिंसा के आरोपों को और बल मिलता दिखाई दे रहा है। इस मामले में एक महिला के बयान के बाद मयंक की मुश्किलें और भी बढ़ती सकती हैं।

अनीशिया बत्रा की मौत के मामले में नया मोड़

अनीशिया बत्रा की मौत के मामले में नया मोड़

खुद को पूर्व मिस इंडिया बताने वाली इस महिला ने कहा है कि उसकी जब मयंक के साथ सगाई हुई थी, वो उसके साथ मारपीट करता था। पुलिस के मुताबिक, महिला ने आरोप लगाया है कि मयंक ने एक बार चाकू लेकर उसे मारने के लिए दौड़ा लिया था, जिसके कुछ दिनों बाद महिला ने मयंक से अपना रिश्ता खत्म कर लिया था। महिला ने बताया कि अनीशिया की आत्महत्या की खबर सुनने के बाद वो पुलिस के पास पहुंची।

मयंक को गिरफ्तार कर लिया गया था

मयंक को गिरफ्तार कर लिया गया था

बता दें कि अनीशिया की मौत के मामले में पति मयंक को गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं, अनीशिया की मौत के बाद मां ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा था कि शादी के बाद तीसरे दिन ही बेटी ने उन्हें फोन करके मारपीट की बात बताई थी। अनिशिया की मां ने बताया कि हनीमून पर भी पति मयंक ने अनीशिया को मारा-पीटा था। दोनों शादी के अगले दिन ही हनीमून के लिए दुबई गए थे।

लुफ्थांसा एयरलाइंस में एयर होस्‍टेस थी अनीशिया

लुफ्थांसा एयरलाइंस में एयर होस्‍टेस थी अनीशिया

अनीशिया के परिजनों और दोस्तों का साफतौर पर कहना था कि वह घरेलू हिंसा का शिकार थी और उसे दहेज के लिए परेशान किया जाता था, इसीलिए उसकी हत्या की गई। लुफ्थांसा एयरलाइंस में एयर होस्‍टेस अनीशिया ने 13 जुलाई को दिल्ली स्थित अपने घर के टेरेस से छलांग लगाकर अपनी जान दे दी थी।

ये भी पढ़ें: मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, PPF, NSC, सुकन्या समृद्धि समेत कई छोटी बचत योजनाओं में बढ़ाई ब्‍याज दरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+