बहन के ससुर के लिए हिमाचल चुनाव में बीजेपी का प्रचार करेंगे सलमान खान

नई दिल्‍ली। हिमाचल प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव खासा रोचक होगा। ऐसा इसलिए क्‍योंकि एक तो सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं और दूसरा अनिल शर्मा के लिए सलमान खान रोड शो करेंगे। आपको बता दें कि अनिल शर्मा सलमान खान की बहन अर्पिता के ससुर हैं। अनिल शर्मा ने खुद इस बात को कबूला है कि सलमान उनके लिए रोड शो करेंगे। हालांकि शो किस दिन होगा यह अभी तय नहीं हुआ है। उल्‍लेखनीय है कि आयुष शर्मा और अर्पिता की शादी 18 नवंबर 2014 को हुई थी। उनके रिसेप्शन में पूरा खान परिवार मंडी आया था।

बहन के ससुर के लिए हिमाचल चुनाव में बीजेपी का प्रचार करेंगे सलमान खान

पिता के अपमान का बदला लेने के लिए छोड़ा कांग्रेस

अनिल शर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम के बेटे हैं। शर्मा ने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा 'हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल से इस्तीफा देकर मैं बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर मोदी जी के सपने को साकार करने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहूंगा।' अनिल शर्मा का कहना है कि उन्हें लंबे समय से उनके परिवार को नजरंदाज किया जा रहा था।

मजबूरी में उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। अनिल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस में वह लंबे समय से घुटन महसूस कर रहे थे। राहुल गांधी की मंडी रैली के दौरान उनके पिता पंडित सुखराम का विरोध किया गया था। इसी के चलते वह इस रैली में शामिल नहीं हुए थे। इसके बाद चुनाव को लेकर गठित समितियों में भी उनको और पंडित सुखराम को कोई जगह नहीं मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+