नजीब जंग के बाद दिल्ली के उपराज्यपाल पद के लिए अनिल बैजल, किरण बेदी और बीएस बस्सी के नाम की चर्चा
दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग के इस्तीफा देने के बाद अब पूर्व गृह सचिव अनिल बैजल, पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी और दिल्ली के पूर्व पुलिस कमिश्नर बीएस बस्सी इस पद के तगड़े उम्मीदवार हैं।
नई दिल्ली। गुरुवार को दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद अब ये चर्चा गरम है कि आखिर दिल्ली के नए उपराज्यपाल कौन होंगे। मौजूदा समय में दिल्ली के उपराज्यपाल के पद के लिए 3 नामों की चर्चा की जा रही है। आइए जानते हैं अगर नजीब जंग का इस्तीफा मंजूर हो जाता है तो उपराज्यपाल पद के लिए कौन-कौन होंगे उम्मीदवार।
1- अनिल बैजल

उपराज्यपाल के लिए सबसे अधिक चर्चा में जो नाम है वह पूर्व गृह सचिव अनिल बैजल का है। अनिल बैजल ने अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार के दौरान गृह सचिव के पद पर अपनी सेवाएं दी थीं। इससे पहले जम्मू और कश्मीर के गवर्नर एनएन वोहरा की जगह भी उन्हें गवर्नर बनाए जाने की चर्चा थी। बैजल 1969 के एक आईएएस ऑफिसर हैं, जिन्होंने अंडमान & निकोबार में मुख्य सचिव के पद पर अपनी सेवाएं दी हैं। साथ ही बैजल दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा, अनिल बैजल ने केन्द्र सरकार में अरबन डेवलपमेंट सेक्रेटरी के पद पर भी अहम भूमिका निभाई है।
2- किरण बेदी

दिल्ली की पहली महिला आईपीएस किरण बेदी भी इस रेस में शामिल हैं। चर्चा चल रही है कि उन्हें भी दिल्ली का अगला उपराज्यपाल बनने का मौका मिल सकता है। आपको बता दें कि मौजूदा समय में किरण बेदी पुडुचेरी की उपराज्यपाल हैं। किरन बेदी का रिकॉर्ड भी पूरी तरह से साफ है और उनकी ईमानदार सामाजिक कार्यकर्ता की छवि भी है, जिसके चलते इनके नाम पर गौर किया जाना स्वाभाविक है। वहीं दूसरी ओर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगतार नजीब जंग पर हमला बोलते रहते थे, ऐसे में मोदी सरकार दिल्ली के उपराज्यपाल के पद के लिए किरण बेदी के नाम पर सोच विचार कर सकती है।
3- बीएस बस्सी

उपराज्यपाल की इस रेस में तीसरा नाम है दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर भीम सेन बस्सी का, जिन्होंने 2013 से फरवरी 2016 तक दिल्ली पुलिस के कमिश्नर के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं। बीएस बस्सी 1977 बैच के आईपीए अधिकारी हैं। दिल्ली में मुख्यमंत्री केजरीवाल की उपराज्यपाल से लगातार चल रही जंग को देखते हुए यह बात तो साफ है कि मोदी सरकार किसी मजबूत व्यक्ति को इस पद रखेंगे। ऐसे में इस पद के लिए बीएस बस्सी के नाम की खूब चर्चा है, क्योंकि इससे पहले भी केजरीवाल और बस्सी के बीच सियासी बयानबाजी हो चुकी है।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications