अनिल अंबानी ने रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के डायरेक्टर पद से दिया इस्तीफा, जानें क्या है वजह
मुंबई, मार्च 26। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन और मुकेश अंबानी के भाई अनिल अंबानी ने रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया है। अनिल अंबानी ने अचानक से इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया है। अनिल अंबानी की जगह राहुल सरीन को पांच साल के कार्यकाल के लिए स्वतंत्र निदेशक के रूप में अतिरिक्त निदेशक के पद पर नियुक्त किया है। हालांकि यह नियुक्ति अभी आम बैठक में सदस्यों की मंजूरी के अधीन है।

क्या है इस्तीफे की वजह?
माना जा रहा है कि मार्केट रेग्युलेटर सेबी के आदेश के बाद उन्होंने यह फैसला लिया है। बता दें कि मार्केट रेग्युलेटर सेबी ने अनिल अंबानी को किसी भी सूचीबद्ध कंपनी के साथ जुड़ने से रोक दिया गया था। रिलायंस पावर ने BSE फाइलिंग में कहा है, 'अनिल अंबानी, गैर-कार्यकारी निदेशक, सेबी (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) के अंतरिम आदेश के अनुपालन में रिलायंस पावर के बोर्ड से हट गए हैं।' वहीं रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने कहा कि अनिल अंबानी ने सेबी के अंतरिम आदेश के अनुपालन में अपने बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है।
शेयर बाजार को दी गई यह जानकारी
अनिल अंबानी के इस्तीफे को लेकर रिलायंस पावर की ओर से शेयर बाजार को बताया गया है कि सेबी के अंतरिम आदेश के बाद अनिल अंबानी कंपनी के डायरेक्टर पद से हट गए हैं। इसी तरह, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने भी शेयर बाजार को बताया कि अनिल अंबानी ने सेबी के अंतरिम आदेश के अनुपालन में कंपनी के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है।












Click it and Unblock the Notifications