आंध्र प्रदेश: वाईएस शर्मिला का छलका दर्द, बोलीं- यह जगन का अपना काम है जिससे परिवार बंट गया
आंध्र प्रदेश में चुनावों से पहले भाई-बहन के बीच की राजनीतिक जंग और तेज हो चुकी है। शनिवार को एपीसीसी प्रमुख वाईएस शर्मिला ने अपने भाई और प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी पर जमकर हमला बोला।

एपीसीसी प्रमुख वाईएस शर्मिला ने सीएम बनने के बाद जगन पूरी तरह से बदल गए थे, लेकिन उन्होंने यह सोचकर कभी भी इसे मुद्दा नहीं बनाया कि वह उनके पिता वाईएसआर की आकांक्षाओं के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा यह उनका अपना काम है जिससे परिवार बंट गया।
दरअसल, एक दिन पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने ये कहा था कि कांग्रेस ने उनके परिवार को विभाजित कर दिया है, जिस पर पलटवार करते हुए एपीसीसी प्रमुख वाईएस शर्मिला ने कहा कि यह जगन का अपना काम था जिसने परिवार को विभाजित कर दिया।
ये भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश: चुनाव से पहले ही दरकने लगा तेलुगु देशम पार्टी-जनसेना गठबंधन!
गुरुवार को काकीनाडा में बोलते हुए शर्मिला ने कहा "उन्होंने अपने भाई को मुख्यमंत्री बनाने के लिए यात्राएं निकाली हैं। एक बार जब वह सीएम बन गए, तो उन्होंने बिल्कुल अलग व्यवहार करना शुरू कर दिया था और अपने पिता दिवंगत वाईएस राजशेखर रेड्डी की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए काम नहीं कर रहे थे।"
परिवार के बंटवारे के सीएम भाई जगन को जिम्मेदार बताते हुए शर्मिला ने कहा कि
हमारी मां वाईएस विजयम्मा सभी घटनाओं की गवाह हैं। जगन ने वादा किया कि उनके लिए इस्तीफा देने वाले नेताओं को सीएम बनने के बाद मंत्री बनाया जाएगा। इस्तीफा देने वाले 10 नेताओं में से कितने को अब मंत्री बनाया गया?''
इसके साथ ही ही शर्मिला ने दावा किया कि उन्होंने और उनकी मां ने उन नेताओं की जीत के लिए कड़ी मेहनत की थी।












Click it and Unblock the Notifications