आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में निर्माणाधीन फ्लाईओवर कार पर गिरा, दो की मौत
विशाखापट्टनम, 6 जुलाई: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरने से हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। विशाखापट्टनम के अनाकापल्ले में मंगलवार की शाम ये हादसा हुआ है। अचानक गिरे निर्माणाधीन फ्लाईओवर के मलबे में नीचे एक कार और एक ट्रक फंसा हुआ है। दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। हादसे के बाद बचाव दल मलबे को हटाने के लिए मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में फ्लाओवर के नीचे दबी कार के चालक और एक यात्री की मौत हो गई। कार में सवार कुछ अन्य यात्रियों को भी चोटें आईं है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में दबे ट्रक का चालक और सहायक घायल है। जो फ्लाइओवर गिरा है, वो राष्ट्रीय राजमार्ग-16 अनाकापल्ली में शंकर मठ जंक्शन पर इंटरचेंज रोड पर बन रहा है। मंगलवार शाम इसके कुछ बीम अचानक गिर गए।












Click it and Unblock the Notifications