आंध्र प्रदेश: टीडीपी जनवरी के अंत में तैयार कर सकती है विधानसभा चुनाव के उम्मीदवार
2024 में लोकसभा चुनाव के अलावा आंध प्रदेश के विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। दोनों चुनावों को लेकर आंध्र प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी टीडीपी ने उम्मीदवरों की पहचान करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। सीटों के बंटवारें को लेकर टीडीपी ने जनसेना पार्टी के साथ बातचीत शुरू कर दी है। टीडीपी जनवरी के अंत तक उम्मीदवारों को अंमित रूप दे सकती है।

चुनावों से पहले टीडीपी अपने जन संपर्क कार्यक्रमों के तहत जल्द ही अमरावती और तिरूपति में सार्वजनिक बैठकें आयोजित की जाएगी।
बता दें आंध्र प्रदेश में टीडीपी और जेएसपी ने एक साथ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। सीट बंटवारे को लेकर टीडीपी सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू और जेएसपी प्रमुख पवन कल्याण के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है, एक वरिष्ठ नेता ने टीएनआईई को बताया कि संयुक्त घोषणापत्र की घोषणा के तुरंत बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
दोनों दलों के नेतृत्व का मानना है कि उम्मीदवारों की जल्द घोषणा से उन्हें लोगों के बीच जाने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा, साथ ही टिकट आवंटन पर पार्टी के भीतर यदि कोई मतभेद है तो उसे सुलझाने की गुंजाइश भी मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications