आंध्र प्रदेश में 3 अगस्त को खुलेंगे स्कूल, सीएम जगन रेड्डी इसी दिन करेंगे खास योजना की शुरुआत

नई दिल्ली। आन्ध्र प्रदेश में 3 अगस्त को जब स्कूलों को फिर से खोला जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। बताया गया है कि 3 अगस्त को स्कूलों को फिर से खोला जा रहा है, मुख्यमंत्री उसी दिन 'वायएसआर विद्या कनुका' योजना को भी लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। इस स्कीम के तहत सभी स्कूल जाने वाले छात्रों को ड्रेस, किताबें, बेल्ट, जूते और मोजे दिए जाएंगे। ऐसे में संबंधित अधिकारियों को तब तक वायएसआर विद्या कनुका योजना को लॉन्च करने की तैयारी के निर्देश दिए गए हैं।

nch YSR Vidhya Kanuka on the same day

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया है कि सीएम वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने अधिकारियों को जुलाई के अंत तक नाडु-नेडू पहल के तहत स्कूलों में विकास कार्यों के पहले चरण को पूरा करने का निर्देश दिया है।

बता दें कि फिलहाल कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन है और देशभर में स्कूल-कॉलेज बंद हैं। आंध्र प्रदेश की बात करें तो पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 57 नए मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में अभी तक 2,339 लोगों में संक्रमण की पुष्टि की जा चुकी है।

वहीं भारत की बात की जाए तो देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या एक लाख के पार पहुंच चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 4970 नए मामले सामने आए हैं और 134 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 1,01,139 हो गई है और देश में 363 लोगों की मौत अब तक इस वायरस से हो चुकी है। इस समय देश में 58,802 एक्टिव मरीज हैं यानी इनका इलाज चल रह है। वहीं 39,174 लोग अबतक संक्रमण के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और वो घरों अस्पताल से घर जा चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+