आंध्र पुलिस ने रिकॉर्ड समय में 108 मामलों में दायर की चार्जशीट: DGP

आंध्र प्रदेश के डीजीपी कासीरेड्डी वी राजेंद्रनाथ रेड्डी ने कहा कि प्रदेश में जिस तरह से नतीजे देने को ध्यान में रखकर पुलिस काम कर रही है उसके परिणाम देखने को मिल रहे हैं।

ap police

आंध्र प्रदेश के डीजीपी कासीरेड्डी वी राजेंद्रनाथ रेड्डी ने कहा कि प्रदेश में जिस तरह से नतीजे देने को ध्यान में रखकर पुलिस काम कर रही है उसके परिणाम देखने को मिल रहे हैं। महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध के मामलों में पुलिस ने जांज को बहुत जल्द पूरा किया है। प्रदेश की पुलिस का मुख्य ध्यान सुरक्षा मुहैया कराने पर है। समाज के हर वर्ग को सुरक्षा दिलाना हमारा मुख्य केंद्र है। पोक्सो से जुड़े मामलों और बलात्कार की जांच को हमने प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया है, हमने हर संभव यह कोशिश की है कि इन मामलों में आरोपी को सजा दिलाई जाए।

डीजीपी ने कहा कि जिले के एसपी, डीसएपी, असिस्टेंट कमिश्नर, इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वह कम से कम पांच पोक्सो से जुड़े मामलों को देखें, ताकि इस तरह के मामलों में पारदर्शिता बनी रहे और तेजी से इसका ट्रायल पूरा हो। रिकॉर्ड समय में पुलिस ने 108 मामलों में चार्जशीट दायर की है, यह मामले महिला और बच्चों के खिलाफ अपराध से जुड़े हैं। इसमे 48 मामलों में दोषियों को उम्र कैद या 7-25 साल की सजा हुई है। 13 केस में फैसला कोर्ट ने सुरक्षित रखा है, जबकि 47 मामले पूरा होने की कगार पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+