आंध्र प्रदेश: काकीनाडा दीप बंदरगाह पर दो क्रेन गिरीं, एक की मौत, दस घायल
काकीनाडा। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा दीप बंंदरगाह पर शनिवार को दो क्रेन हादसे का शिकार हो गईं। इसमें एक शख्स की मौत हो गई है। वहीं दस से ज्यादा लोग घायल हैं। हादसा तब हुआ जब दो क्रेन गिर गईं और यहां काम कर रहे बहुत से लोग इनकी चपेट में आ गए। एक मौत की पुष्टि की जा चुकी है। वहीं अभी कई कर्मचारियों के क्रेनों के भीतर फंसे होने की भी आशंका है।

हादसे का शिकार हुए मृतक की पहचान 35 साल के वी लक्ष्मण कुमार के रूप में हुई है। वह पश्चिमी गोदावारी जिले का रहने वाला था। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायलों में से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जहाजों से समान उतारने के काम में आने वाली अपतटीय क्रेनों में से दो क्रेन तब गिर गईं, जब यहां कर्मचारी 17 दिसंबर को आए चक्रवाती तूफान पेथाई से क्षतिग्रस्त हुई क्रेन के हिस्सों की मरम्मत कर रहे थे, हादसे के बाद काम कर रहे कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए।













Click it and Unblock the Notifications