Andhra Pradesh Lok Sabha Chunav: आंध्र प्रदेश में कब और कितनी सीटों होगी वोटिंग, जानें पूरा शेड्यूल
Andhra Pradesh Lok Sabha Election Voting Dates Voting Schedule: भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने शनिवार 16 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 के साथ-साथ चार राज्यों में विधानसभा की तारीखों का भी ऐलान कर दिया है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही देश में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस बार देश में लोकसभा चुनाव 7 चरणों में होगा। पहले चरण की वोटिंग (19 अप्रैल) से शुरू होगी और सातवें चरण की (01 जून) को खत्म होगी। इतना ही नहीं, 4 जून को मतगणना होगी। अगर आंध्र प्रदेश राज्य की बात करें तो यहां लोकसभा की 25 और विधानसभा की 175 सीटों पर चौथे चरण में यानी 13 मई को वोटिंग होगी।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, आंध्रप्रदेश में लोकसभा की 25 सीटों और विधानसभा की 175 सीटों पर एक फेज में चुनाव होंगे। दरअसल, 11 जून को आंध्र प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। इस संबंध में निर्वाचन आयोग ने राजनीतिक दलों के लिए गाइडलाइन भी जारी की है।
लोकसभा की 25 सीटों और विधानसभा की 175 सीटों के लिए 18 अप्रैल 2024 को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। तो वहीं, 25 अप्रैल तक नॉमिनेशन होंगे और 26 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद 13 मई को मतदाना होगा और 4 जून को रिजल्ट आएगा।
आपको बता दें कि आंध्र प्रदेश में लोकसभा-विधानसभा चुनाव साथ-साथ कराए जाते हैं। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में वाइएसआर कांग्रेस 151 सीटों पर जीत हुई थी। वहीं, लोकसभा में 22 सीटें मिल गई थीं। इस बार भाजपा ने जगन मोहन रेड्डी को टक्कर देने के लिए टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू से हाथ मिलाया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में बने नए राजनीतिक समीकरणों के बाद अब यहां बीजेपी 6 लोकसभा सीटों और 10 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। तो वहीं, तेलगुदेशम पार्टी 17 लोकसभा और 144 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। पवन कल्याणा की जनसेना 2 लोकसभा और 21 विधानसभा सीटों पर मैदान में उतरेगी।












Click it and Unblock the Notifications