Andhra Pradesh Housing Minister का दावा- तीन साल में 31 लाख लोगों को घर दिए गए
जनकल्याणकारी योजनाओं पर Andhra Pradesh Housing Minister ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा, सरकारी स्कीम के तहत तीन साल में 31 लाख लोगों को घर दिए गए हैं।

Andhra Pradesh Housing Minister जोगी रमेश ने कहा है कि देश में किसी भी राज्य सरकार ने आंध्र प्रदेश की वाईएसआरसीपी सरकार की तरह घरों का निर्माण शुरू नहीं किया है। उन्होंने कहा, एक ओर किसी भी सरकार ने गरीबों के लिए घरों का निर्माण शुरू नहीं किया है, जबकि जगन मोहन रेड्डी की अगुआई में आंध्र प्रदेश सरकार ने पिछले तीन वर्षों में लगभग 31 लाख घरों को मंजूरी दी है। लगभग सभी जगन्नाथ हाउसिंग कॉलोनियों में निर्माण में तेजी आई है।
उन्होंने पूर्ववर्ती सरकार- तेलुगू देशम पार्टी (TDP) को आड़े हाथों लिया और कहा कि विपक्षी पार्टी तथ्यों को पचा नहीं पा रही है, इसलिए झूठा अभियान चलाया है। आवास मंत्री जोगी रमेश ने कहा कि नायडू ने एक बार फिर खुद ही अपना चेहरा उजागर कर दिया। उन्होंने दिखाया कि वह गरीब विरोधी हैं। ऐसे में वाईएस जगन मोहन रेड्डी के शासन में गरीबों की प्रगति को देखकर नायडू की निराशा आश्चर्यजनक बात नहीं।
31 लाख घरों के बारे में आवास मंत्री ने कहा, कोरोना महामारी के कारण केंद्र ने 2019-20 के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत कोई आवास नहीं दिए। 2020-21 में 1.79 लाख घरों को मंजूरी मिली। मुख्यमंत्री ने अप्रैल में विशाखापत्तनम दौरे के दौरान इसकी आधारशिला रखी। लगभग 70,000 घर पूरे होने वाले हैं। इस बात में कोई सच्चाई नहीं है कि राज्य सरकार पिछले तीन वर्षों में केवल पांच घरों का ही निर्माण करा सकी है। संसद में केंद्रीय मंत्री के जवाब के बारे में वाईएसआर सरकार के आवास मंत्री ने कहा, वह उत्तर टीडीपी शासन से संबंधित सवाल पर दिया गया। चंद्रबाबू नायडू और उनके मीडिया हाउस जगन्नाथ हाउसिंग कॉलोनियों में बन रहे घरों की प्रगति नहीं देख पा रहे। पिछले तीन वर्षों में केंद्र ने 18 लाख घरों को मंजूरी दी है। 3 लाख घरों का निर्माण पूरा हो चुकी है। बाकी भी पूरा होने के करीब हैं।












Click it and Unblock the Notifications