आंध्र प्रदेश में बारिश ने ढाया कहर: अब तक 24 की गई जान, 100 से ज्यादा लोग लापता

कडप्पा। समुद्र से सटे भारतीय राज्‍य आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के बीच लोग बाढ़-भूस्‍खलन से जूझ रहे हैं। अब तक यहां 24 लोगों की जान जा चुकी है। सैकड़ों लोग लापता हैं। अधिकारियों के मुताबिक, रायलसीमा क्षेत्र बारिश-बाढ़ सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। साथ ही राज्य के चित्तूर, कडपा, कुरनूल और अनंतपुर जिले भी प्रभावित हुए हैं। बताया जा रहा है कि, यहां गुरुवार से बारिश थमी नहीं है और चेयुरु नदी उफान पर है। अन्नामय्या सिंचाई परियोजना भी प्रभावित हुई है।

Andhra Pradesh Heavy Rains

Recommended Video

    Andhra Pradesh Flood: भारी बारिश से मचाया कहर, 17 की मौत | Heavy Rain | वनइंडिया हिंदी

    एक प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि, लगातार बारिश के बाद आई बाढ़ में 100 से अधिक लोगों के बह जाने की सूचना मिली है। वहीं, शहर के तिरुपति-मंदिर के दृश्य भी चिंतित कर देने वाले हैं, जहां सैकड़ों तीर्थयात्री भीषण बाढ़ में फंसे हुए हैं। मुसीबत बढ़ने पर घाट रोड और मंदिर के घरों वाले तिरुमाला हिल्स के रास्ते बंद कर दिए गए हैं। बताया रहा है कि, तिरुपति के बाहरी इलाके में स्थित स्वर्णमुखी नदी में बाढ़ आ गई है और जलाशयों में पानी भर गया है। वहां कई लोगों के बाढ़ में फंसे होने की खबर है।

    Andhra Pradesh Heavy Rains

    एक स्‍थान पर राज्य परिवहन की 3 बसें फंस गईं, जहां 12 लोगों को बचाया नहीं जा सका। अधिकारियों के मुताबिक, स्थिति को संभालने के लिए राष्ट्रीय और राज्य आपदा राहत टीमों को तैनात किया गया है और बचाव कार्य जोरों पर है। बाढ़ ने कई जगहों पर सड़कों को क्षतिग्रस्त कर दिया है और रेल, सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हुआ है। अब यहां का कडप्पा एयरपोर्ट 25 नवंबर तक बंद रहेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+