गुंटूर मिर्ची के निर्यात को बढ़ावा देगी जगन सरकार, 2025 तक के लिए बनाई खास योजना

आंध्र प्रदेश सरकार ने 2025 तक गुंटूर सन्नम मिर्ची के निर्यात को 4,661 करोड़ रुपये तक बढ़ाने की योजना बनाई है। पूर्व मंत्री और वाईएसआर कांग्रेस एमएलसी डोका मणिक्य वरप्रसाद ने ये जानकारी दी है।

guntur mirchi

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश की गुंटूर सन्नम मिर्ची के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। इस क्रम में अब सरकार ने साल 2025 तक गुंटूर सन्नम मिर्ची के निर्यात को 4,661 करोड़ रुपये तक बढ़ाने के लिए खास योजना बनाई है। पूर्व मंत्री और वाईएसआर कांग्रेस एमएलसी डोका मणिक्य वरप्रसाद ने बताया कि 'मुख्यमंत्री जगन के शासन के तहत राज्य, उच्चतम निवेश को आकर्षित करके औद्योगिक और आर्थिक रूप से आगे बढ़ा है।

सरकार ने गुंटूर मिर्ची के निर्यात को बढ़ावा देने की बनाई योजना
उन्होंने बताया कि, '2021-22 वित्तीय वर्ष में हमारा राज्य देश में 11.43 प्रतिशत की जीएसडीपी के साथ सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था में शामिल था, जो उस वर्ष के दौरान देश की 8.7 प्रतिशत जीडीपी विकास दर से अधिक थी।' जुलाई 2022 तक रिपोर्ट किए गए उद्योग के प्रचार विभाग के अनुसार, भारत में 1.71 लाख करोड़ रुपये का औद्योगिक निवेश मिला है, जिसमें आंध्र प्रदेश 40,361 करोड़ रुपये के निवेश को आकर्षित करने के मामले में शीर्ष स्थान पर था।

गुंटूर में 32 क्लीनिकों को किया गया अपग्रेड
उन्होंने गुंटूर जिले में वाईएसआरसी सरकार द्वारा उठाए गए कार्यों के बारे में विस्तार बताया हुए कहा कि, 70 से अधिक शहरी स्वास्थ्य क्लीनिक स्थापित किए गए थे और मौजूदा 32 क्लीनिकों को गुंटूर में अपग्रेड किया गया था। गुंटूर और पालनाडु दोनों जिलों में पेरचेर्ला-कोंडामोडु रोड के 49.91 किमी से अधिक सड़क विस्तार कार्यों में तेजी आई थी।

ये भी पढ़ें-23 फरवरी को शपथ लेंगे नवनियुक्त राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन, रायपुर पहुंचने पर होगा जोरदार स्वागत

टीडीपी पर साधा निशाना
गुंटूर जिला प्रशासन ने जिले में विकास कार्यों के लिए 1,154.47 करोड़ के बजट को मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 2025 तक प्रसिद्ध गुंटूर सन्नम मिर्ची के निर्यात को 4,661 करोड़ तक बढ़ाने के लिए एक जिला निर्यात कार्य योजना भी भेजी है। इसके साथ ही उन्होंने पिछली टीडीपी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+