आंध्र प्रदेश: जगन सरकार की MSME को लेकर बड़ी पहल, जिलेवार सर्वे कर देगी मदद
विजयवाड़ा: आंध्र प्रदेश की जगन सरकार सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमियों (MSMEs) को आवश्यक सहायता देने के लिए हर संभव पहल कर रही है। सरकार का विचार है कि रोजगार सृजन में एमएसएमई महत्वपूर्ण हैं। कोरोना महामारी के दौरान प्रोत्साहन देने के बाद अब सरकार धीमे पड़े एमएसएमई की पहचान करने के लिए एक सर्वे करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है ताकि यूनिट के सुचारू कामकाज के लिए उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान की जा सके।

अधिकारियों के अनुसार राज्य भर में लगभग 2.50 लाख एमएसएमई हैं और चल रहे सर्वे के हिस्से के रूप में यह जानने के लिए विवरणों का सत्यापन किया जाएगा कि कितने उद्योगों को वित्तीय, कच्चे माल या मार्केटिंग के समर्थन की सख्त जरूरत है। द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक एमएसएमई विकास निगम के अध्यक्ष वंका रवींद्रनाथ ने कहा कि उन्होंने एमएसएमई का जिलेवार सर्वे किया है।
उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी का एमएसएमई सहित कई क्षेत्रों पर विपरित प्रभाव पड़ा है, मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने हमें एमएसएमई पर स्टडी करने के निर्देश दिया है ताकि आवश्यक सहायता प्रदान की जा सके। इसलिए हम एमएसएमई की स्थिति जानने के लिए सर्वेक्षण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीमार एमएसएमई को आवश्यक सहायता देने और यह सुनिश्चित करने के लिए सर्वेक्षण किया जा रहा है कि कोई भी एमएसएमई बंद न हो।












Click it and Unblock the Notifications