आंध्र प्रदेश सरकार ने बिजली क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कार्य योजना तैयार करने के दिए निर्देश

आंध्र प्रदेश सरकार ने बिजली क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कार्य योजना तैयार करने के दिए निर्देश

विजयवाड़ा, 01 अगस्‍त: आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य के बिजली क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रयास शुरू कर चुकी है। सरकार विश्व बैंक द्वारा दी जा रही वित्‍तीय सहायता से विशाखापत्तनम में भूमिगत बिजली केबल लगाने के लिए एपी डिजास्टर रिकवरी प्रोजेक्ट (APDRP) लागू कर रही है। इस प्रोजेक्‍ट की लागत लगभग 720 करोड़ रुपये है।

power

गांव से शहर स्तर तक एक मजबूत नेटवर्क बनाना चाहती है सरकार
इसके अलावा प्रदेश सरकार ने ऊर्जा विभाग को बिजली क्षेत्र में सुधार करने, उपभोक्ता सेवाओं को बढ़ाने और नवरत्नालू के तहत प्रोजेक्‍ट को और अधिक सफल बनाने के लिए एक व्यापक कार्य योजना तैयार करने के आदेश दिए हैं। इसके पीछे वजह है कि सरकार का मानना है कि बुनियादी सामाजिक जरूरतों को पूरा करने, आर्थिक विकास को गति देने और मानव विकास को बढ़ावा देने के बिजली मौलिक हैं जरूरत, इसलिए प्रदेश सरकार ने बड़े पैमाने पर जनस‍हभागिता बढ़ाने पर जोर दिया है और गांव से शहर स्तर तक एक मजबूत नेटवर्क बनाना चाहती है।

सेवाओं पर जनता से लेगी फीडबैक
इसके अलावा नवरत्नालु योजनाओं, उपभोक्ता के बारे में जानकारी एकत्र करना चाहती है। सेवाओं पर जनता से फीडबैक लेगी ताकि बिजली क्षेत्र में कोई समस्या उत्पन्न होने पर उपयोगिताओं को तत्काल कार्रवाई करने में सक्षम बनाया जा सके।सरकार बीसी, एससी और एसटी सहित उपभोक्ताओं के विभिन्न वर्गों को मुफ्त बिजली भी उपलब्ध करा रही है।

ऊर्जा की खपत में काफी वृद्धि हो रही है
ऊर्जा मंत्री रामचंद्र रेड्डी ने कहा आंध्र प्रदेश में ऊर्जा की खपत में काफी वृद्धि हो रही है, बिजली उपयोगिताएं 24x7 बिजली आपूर्ति के प्रभावी कार्यान्वयन और सरकार द्वारा बिजली क्षेत्र को मजबूत करने के लिए शुरू किए गए कड़े कदमों के कारण बढ़ती बिजली की मांग पूरी हो पा रही है। ऊर्जा की खपत में वृद्धि राज्य के काफी आर्थिक विकास का संकेत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+