आंध्रा फैक्ट्री हादसा: घायलों से मिले CM नायडू, जान गंवाने वाले परिवारों को 1 करोड़ देने की घोषणा की
Andhra Pradesh Fire Tragedy: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू गुरुवार 22 अगस्त को विशाखापत्तनम में फार्मा यूनिट में आग लगने की घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। इसके बाद घटनास्थल का दौरा किया।
सीएम नायडू वेंकोजीपालम में एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे घायल कर्मचारियों और चिकित्सा टीमों से बातचीत की। इसके बाद वह घटनास्थल एसिएंटिया एडवांस्ड साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड का दौरा किया। यह वही फार्मा कंपनी है जहां बुधवार को आग लगने की घटना हुई थी, जिसमें 17 लोगों की मौत हो गई थी और 33 लोग घायल हो गए थे।

ये भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश फार्मा फैक्ट्री हादसा: कांग्रेस ने नायडू सरकार पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा?
CM चंद्रबाबू नायडू बोले- प्रभावित परिवारों का ख्याल रखा जाएगा
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा, ''मैंने विशाखा अस्पताल में फार्मा कंपनी दुर्घटना के पीड़ितों से मुलाकात की। मैंने उन्हें और उनके परिवार वालों को हिम्मत दी। मैंने आश्वासन दिया है कि प्रभावित परिवारों का ख्याल रखा जाएगा। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि जिनका इलाज चल रहा है वे पूर्ण स्वस्थ होकर लौट आएं।''
CM एन चंद्रबाबू नायडू बोले- जान गंवाने वाले परिवारों को 1 करोड़ देंगे
मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा, ''इस दुखद दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये, गंभीर रूप से घायलों के परिवारों को 50 लाख रुपये और मामूली चोटों के लिए 25 लाख रुपये दिए जाएंगे। हम भविष्य में प्रभावित परिवारों के साथ खड़े रहेंगे। हम दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सभी आवश्यक उपाय करेंगे।
ये भी पढ़ें- आंध्र प्रदेश की फार्मा कंपनी में रिएक्टर विस्फोट, हादसे में मृतकों की संख्या पहुंची 15












Click it and Unblock the Notifications