आंध्र प्रदेश: मंत्री डोरा ने लगाया आरोप - चंद्रबाबू ने आदिवासियों के कल्याण के लिए कुछ नहीं किया

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राज्‍य की सत्‍तारूढ़ पार्टी और प्रमुख विपक्षी पार्टी टीडीपी के बीच आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर तेज हो चुका है। वहीं राज्‍य के उपमुख्यमंत्री (आदिवासी कल्याण) पी राजन्ना डोरा ने चंद्रबाबू नायडू पर आरोप लगाया कि उन्‍होंने आदिवासियों के लिए कुछ भी नहीं किया।

P Rajanna Dora

पी राजन्ना डोरा ने नायडू पर हमला बोलते कहा कि टीडीपी प्रमुख नायडू ने 2014 में आदिवासियों के कल्याण के लिए 20 वादे किए लेकिन उसे पूरा नहीं किया।

बता दें राजन्ना डोरा ने मंगलवार को नेल्लोर जिले के कोव्वुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित सामाजिक साधिकार बस यात्रा में हिस्‍सा लिया। ये यात्रा पिछले साढ़े चार वर्षों में मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी द्वारा दिए गए सामाजिक न्याय और विकास के संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए किया गया।

इस यात्रा में राजन्ना डोरा के अलावा समाज कल्याण मंत्री मेरुगु नागार्जुन, विधायक पी अनिल कुमार यादव, नल्लापारेड्डी प्रसन्ना कुमार रेड्डी और अभिनेता अली विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया।

वहीं इस रोड शो के दौरान समाज कल्याण मंत्री मेरुगु नागार्जुन ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब और वंचित बच्चों के लिए अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा का विरोध करने के लिए नायडू की आलोचना की।

राजुपालम केंद्र में इस रोड शो के दौरान एक सभा आयोजि‍त की गई जिसमें राजन्ना डोरा ने वर्तमान और पूर् सरकार के कार्यो की तुलना करते हूए कहा कि चंद्रबाबू नायडू, जिन्होंने तीन बार मुख्यमंत्री के रूप में 14 साल की सेवा की, उन्होंने राज्य में केवल 17,000 आदिवासियों को लाभ पहुंचाने के लिए मात्र 40,000 एकड़ जमीन दी थी।

वहीं राज्‍य की वर्तमान जगना मोहन रेड्डी सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में लगभग 2 लाख आदिवासियों को लाभान्वित करते हुए 3 लाख एकड़ से अधिक जमीन दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+