आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने तोड़ा उपवास
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने तोड़ा उपवास
नई दिल्ली। टीडीपी प्रमुख और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अपना उपवास तोड़ दिया है। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने पानी पिलाकर चंद्र बाबू नायडू का व्रत खत्म करवाया। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू ने अपना एक दिवसीय उपवास खत्म किया।

TDP प्रमुख एवं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने केन्द्र से राज्य को विशेष दर्जा दिलाने और साल 2014 में इसके विभाजन से पहले किए सभी वादों को पूरा करने की मांग को लेकर एक दिवसीय अनशन शुरू की। सोमवार को दिल्ली में एक दिवसीय अनशन शुरू किया है। तेदेपा के प्रमुख आंध्र प्रदेश भवन में अनशन पर बैठे थे। अनशन शुरू करने से पहले उन्होंने महात्मा गांधी की समाधि राज घाट पर और भीम राव आंबेडकर को श्रद्धांजलि दी। चंद्रबाबू नायडू के अनशन को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत तमाम विपक्षी दलों के नेताओं का साथ मिला।












Click it and Unblock the Notifications