तेलंगाना मसले पर आंध्र के सीएम रेड्डी ने दिया इस्तीफ, कर सकते हैं नई पार्टी का ऐलान

किरण रेड्डी इस बात से नाराज हैं कि आंध्र प्रदेश पुनर्गठन विधेयक लोकसभा में पारित हो गया है और केंद्र इसे राज्य सभा में भी पारित कराने का इच्छुक है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह कांग्रेस से भी नाता तोड़ेंगे या नहीं। उनके करीबी सूत्रों का कहना है कि वह राज्य के विभाजन और इस प्रक्रिया को लेकर केंद्र की ओर से अपनाए गए अलोकतांत्रिक तरीके के खिलाफ कानूनी लड़ाई शुरू कर सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ इस मसले पर आज भी बवाल के आसार हैं। वाईएसआर कांग्रेस के नेता जगनमोहन ने बुधवार को आंध्र बंद बुलाया है।
विशाखापत्तनम में तेलंगाना का जोरदार विरोध हो रहा है, वहीं सैकड़ों की तादाद में तेलंगाना समर्थकों ने लोकसभा में बिल पास होने की खबर पर जश्न मनाया। वहीं दूसरी तरफ लोकसभा में तेलंगाना बिल पास होने के तरीके पर नाराजगी जाहिर करते हुए चिरंजीवी ने राज्यसभा में कार्यवाही बाधित करने की धमकी दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीमांध्र के लोगों की भावनाओं का ख्याल नहीं रखा गया है।












Click it and Unblock the Notifications