Power Subsidy : सीधे बैंक अकाउंट में आएंगे पैसे, किसानों के लिए आंध्र प्रदेश के सीएम का अहम फैसला

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि किसानों को मिलने वाली पावर सब्सिडी सीधे उनके बैंक खातों में दी जाएगी।

विजयवाड़ा : आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने कहा है कि किसानों को मिलने वाली बिजली सब्सिडी के पैसे सीधे उनके बैंक अकाउंट में भेजे जाएंगे। उन्होंने आंध्र प्रदेश के एनर्जी डिपार्टमेंट से कहा है कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) स्कीम के तहत लाभार्थी किसानों को दी जाने वाली राशि उनके बैंक खातों में भेजी जाए।

cm jagan mohan reddy

बुधवार को सीएम जगन मोहन रेड्डी ने बिजली सेक्टर के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। ताडेपल्ली कैंप ऑफिस में हुई इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि डायरेक्ट कैश पेमेंट सरकार और किसान दोनों को जवाबदेह बनाएगा। उन्होंने श्रीकाकुलम में पायलट प्रोजेक्ट कार्यान्वयन की समीक्षा भी की। इसके तहत मुफ्त बिजली कनेक्शन के लिए मीटर लगाए गए हैं।

बिजली की योजना लोकप्रिय
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुफ्त बिजली योजना को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। उन्होंने अधिकारियों को पावर प्लांट की पहचान करने का निर्देश भी दिया। इसका मकसद प्लांट लोट फैक्टर (PLF) को 85 फीसद से अधिक करना है। 26,083 किसानों ने वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान 101.51 मिलियन यूनिट बिजली की खपत की, जबकि 2021-22 में 28,393 किसानों ने 67.76 मिलियन यूनिट बिजली का उपभोग किया।

आंध्र प्रदेश बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक राज्य सरकार ने उपभोक्ताओं को परेशानी न हो, ये सुनिश्चित करने के लिए अधिक बिजली खरीदी है। मार्च में 1123.74 करोड़ रुपये की लागत से 1268.69 मिलियन यूनिट खरीदे गए, जबकि अप्रैल महीने में 1047.78 मिलियन यूनिट बिजली खरीदी गई। इसकी लागत 1022.42 करोड़ रुपये रही।

यह भी पढ़ें- चंद्रबाबू नायडू के आरोपों पर बोले सीएम जगनमोहन, 'हमारे लिए चुनावी घोषणा पत्र गीता, कुरान और बाइबल जैसा'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+