आंध्र प्रदेश: सीएम जगन मोहन रेड्डी ने एशियाई खेलों के पदक विजेताओं को किया सम्मानित
आंध्र प्रदेश YSR कांग्रेस की सरकार के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी राज्य के एशियाई खेलों में पदक हासिल करने वाले एथलीटों को सम्मानित किया । जगन सरकार ने नकद प्रोत्साहन के रूप में 4.29 करोड़ रुपये की राशि जारी करके राज्य के 11 पदक विजेताओं को सम्मानित किया है।

जगन ने जिन एशियाई खेलों के पदक विजेताओं को सम्मानित किया उनमें आंध्र प्रदेश के कोनेरू हम्पी, बी अनुषा और येराजी ज्योति शामिल हैं। इन सभी खिलाि ड़यों से मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने शुक्रवार को ताडेपल्ली में कैंप कार्यालय में मुलाकात की।
चीन में आयोजित हाल ही संपन्न हुएउ 19वें एशियाई खेलों में पदक जीतकर राज्य और देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों की मुख्यमंत्री ने खूब सराहना और प्रशंसा की।
एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतने वाले पद विजेताओं ने मुख्यमंत्री जगर मोहन रेड्डी को अपनक पदक दिखाए।
बता दें आंध्र प्रदेश की सरकार खेलों को प्राथमिकता दे रही है और राज्य सरकार राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है। इसके अलावा प्लेयर्स को हर संभव मदद कर रही है
आंध्र प्रदेश की जगन सरकार ने 4.29 करोड़ रुपये की राशि का नगर पुरस्कार देकर 11 पदक विजेताओं को सम्मानित किया। जिन पद विजेताओं को सम्मानित किया गया है उनमें रजत पदक विजेता टेनिस खिलाड़ी एम. साकेत साई के लिए 20 लाख रुपये, तीन गोल्ड मेडल पाने वाली तीरंदाज वी. ज्योति सुरेखा के लिए 90 लाख रुपये, रजत पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत के लिए 20 लाख रुपये, रजत और स्वर्ण पदक विजेता और बैडमिंटन के लिए 50 लाख रुपये का पुरस्कार दिया है।
इनके अलावा आर सात्विक साईराज को 20 लाख रुपये, रजत पदक विजेता एथलीट येराजी ज्योति को 20 लाख रुपये, रजत पदक विजेता तीरंदाज बी धीरज को 20 लाख रुपये, रजत पदक विजेता शतरंज खिलाड़ी कोनेरू हम्पी को 20 लाख रुपये और स्वर्ण पदक विजेता क्रिकेटर बी अनुषा को 30 लाख रुपये दिए जाएंगे।
आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में खेल एवं पर्यटन मंत्री आर.के. रोजा, एसएएपी एमडी एच.एम.ध्यान चंद्रा उपस्थित थे।












Click it and Unblock the Notifications