आंध्र प्रदेश के BJP अध्यक्ष ने कहा- आप हमें 1 करोड़ वोट दो हम आपको 50 रुपये में शराब देंगे

नई दिल्ली। साल 2024 में होने वाले आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव में वोट देने को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सोमू वीरराजू ने वादा किया है कि अगर पार्टी को एक करोड़ वोट मिले तो राज्य में शराब की कीमत कम कर दी जाएगी। मंगलवार को विजयवाड़ा में एक रैली को संबोधित करते हुए सोमू वीरराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को एक करोड़ वोट दें और हम सिर्फ 70 रुपये में शराब मुहैया कराएंगे।

Recommended Video

      Andhra Pradesh: BJP ने कहा- तुम हमें Vote दो, हम तुम्हें 50 रुपये बोतल दारू देंगे | वनइंडिया हिंदी
      andhra pradesh bjp state president we will give liquor in 50 rupees

      इसके साथ ही कहा कि यदि हमारे पास अधिक राजस्व बचा है, तो, केवल 50 रुपये में शराब उपलब्ध कराएंगे। इस बीच, वीराराजू ने दावा किया कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो भ्रष्ट जगन सरकार को गिराने में सक्षम है। उन्होंने कहा, हम राज्य में अगली सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त हैं।

      भाजपा अगले विधानसभा चुनाव में जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) सरकार को हटाने का लक्ष्य लेकर चल रही है। विजयवाड़ा में "प्रजा अग्राह सभा" आंध्र प्रदेश भाजपा द्वारा आयोजित की गई थी, जहाँ पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने राज्य के लोगों से "भ्रष्ट और विनाशकारी शासन को समाप्त करने" का आग्रह किया।

      बता दें कि वाईएसआरसीपी ने राज्य में 2019 के विधानसभा चुनावों में 175 में से 151 सीटों पर जीत हासिल की थी। टीडीपी केवल 23 सीटें ही जीत सकी, जबकि भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली थी। 2014 में चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली टीडीपी 102 सीटें जीतकर विजयी हुई थी। जगन मोहन रेड्डी की पार्टी दूसरे नंबर पर थी और उसने 67 सीटें जीती थीं।

      मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद से, जगन ने पिछली टीडीपी सरकार के कई नीतिगत फैसलों को उलट दिया है। उन्होंने कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को रद्द कर दिया, कंपनियों को आवंटित भूमि वापस ले ली और जनवरी 2020 में, तीन राजधानियों - विशाखापत्तनम (कार्यकारी), अमरावती (विधायी) और कुरनूल (न्यायिक) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+