आंध्र प्रदेश में विधानसभा की चुनाव की अधिसूचना? सीएम जगन मोहन ने तैयार रहने को कहा
Andhra Pradesh Assembly Elections 2024:आंध्र प्रदेश में 2024 में विधानभा चुनाव होने वाले हैं। तेलंगाना में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की आगामी चुनाव को लेकर चुनौती कड़ी हो गई है। जिसके चलते सीएम जगन मोहन और उनकी पार्टी चुनावी तैयारियों को लेकर अलर्ट हो चुके हैं। इसी के तहत सीएम जगन ने कथित तौर पर अपने कैबिनेट सहयोगियों से चुनाव आगे बढ़ने के लिए तैयार रहने को कहा है।

सूत्रों के अनुसार सीएम जगन ने राज्य में राजनीतिक स्थिति का जायजा लिया और कथित तौर पर कहा कि चुनाव अधिसूचना 20 फरवरी के आसपास जारी होने की संभावना है।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने अपनी कैबिनेट की बैठक की जिसमें उन्होंने विभिन्न विभाग के मंत्रियों के साथ सूचीबद्ध एजेंडो पर चर्चा की। इस बैठक में सीएम जगन मोहन रेड्डी ने कथित तौर पर मंत्रियों से कमर कसने और अपने लंबित काम को जल्द पूरा करने के लिए कहा।
कथित तौर पर सीएम जगन ने अपनी बिग्रेड को सूचित किया है कि पार्टी चुनाव का सामना करने के लिए तैयार है और आने वाले दिनों में जन संपर्क कार्यक्रम तेज करेगी।
बता दें आंधप्रदेश में 2019 में विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना 10 मार्च को जारी की गई थी। जबकि चुनाव 11 अप्रैल को हुए थे, परिणाम मई के अंत में घोषित किए गए थे क्योंकि लोकसभा चुनाव भी उसी समय हुए थे।
मजेदार बात है कि आंध्र प्रदेश के शिक्षा मंत्री बोत्चा सत्यनारायण ने गुरुवार को एसएससी और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा करते हुए कहा कि परीक्षाओं को मार्च तक आगे बढ़ा दिया गया है ताकि वे चुनावों से न टकराएं। इससे पहले ऐसी खबरें सामने आई थीं कि सत्तारूढ़ वाईएसआरसी विधानसभा भंग कर सकती है और समय से पहले चुनाव करा सकती है। हालांकि, पार्टी नेतृत्व ने इन खबरों को खारिज कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications