आंध्र प्रदेश: सेप्टिक टैंक में डूबने से चार भाइयों की मौत, परिवार में पसरा मातम
मृतकों की पहचान के.कृष्णा, के. अप्पा रॉव, के.नागेश्वरा रॉव और के राजशेखर के रूप में हुई है।
नई दिल्ली। आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सेप्टिक टैंक में डूबने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। ये चारों आपस में भाई थे वहीं बेहोशी के हालत में मिले परिवार के एक अन्य सदस्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक टैंक साफ करने गए एक भाई को डूबने से बचाने के प्रयास में तीन और भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान परिवार के एक अन्य सदस्य को लोगों ने बचा लिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया और पूरा गांव शोक में डूब गया है। मृतकों की पहचान के.कृष्णा, के. अप्पा रॉव, के.नागेश्वरा रॉव और के राजशेखर के रूप में हुई है। ये घटना विशाखापत्तनम जिले के नक्कापल्ली मंडल के उपामाका गांव की है।
जैसे ही घटना की सूचना गांव वालों को मिली अचानक से अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। हालांकि परिवार का एक सदस्य बेहोशी की हालत में मिला। जिसे अस्पताल पहुंचाया गया।












Click it and Unblock the Notifications