Andhra Pradesh: चित्तूर में तेज रफ्तार लॉरी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 3 की मौत
Andhra Pradesh: चित्तूर में तेज रफ्तार लॉरी ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 3 की मौत
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश(Andhra Pradesh) में देर रात हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक आंध्र प्रदेश के चित्तूर में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार को देर रात हादसा हुआ जब चित्तूर के केवी पल्ली इवाके के ज्ञानपल्ली गांव के पास तेज रफ्तार आ रही लॉरी ने बाइक सवार को तेज टक्कर मार दी।

चित्तूर इलाके के इंस्पेक्टर जी शिव प्रसाग रेड्डी ने हादसे की जानकारी देते हुए कहा कि शनिवार देर रात ज्ञानपल्ली इलाके में तेज रफ्तार लॉरी नेो बाइक सवार को टक्कर मार दी और उसे रौंदते हुए भाग गया। हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक लॉरी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है। चश्मीदों के मुताबिक लॉरी की रफ्तार बहुत अधिक थी, जिसके कारण ड्राइवर गाड़ी पर नियंमण नहीं रखा सका और लॉरी बाइक सवार को टक्कर मारते हुए आगे निकल गई।












Click it and Unblock the Notifications