Andhra: वाईएसआरसी का चुनावी अभियान 25 जनवरी से, उत्तरी आंध्र में होगी शुरुआत
आंध्र प्रदेश सरकार अगले सप्ताह अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करने जा रही है। सीएम जगन 25 जनवरी से उत्तरी आंध्र से पार्टी के इलेक्शन कैंपेन को वाईएसआरसी कैडर की एक जनसभा के दौरान करेंगे। इसको लेकर इस हफ्ते गुरुवार (18 जनवरी को)वाईएसआरसी विधायकों, एमएलसी और नेताओं के साथ एक तैयारी बैठक की गई थी। जिममें मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, शिक्षा मंत्री बोत्चा सत्यनारायण और वाईएसआरसी के क्षेत्रीय समन्वयक वाईवी सुब्बा रेड्डी ने कहा कि इस वाईएसआरी कैडर की सभा में छह जिलों के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से लगभग 5,000 से 6,000 पार्टी कार्यकर्ता बैठक में भाग लेंगे।
शिक्षा मंत्री बोत्चा सत्यनारायण व वाईएसआरसी के क्षेत्रीय समन्वयक वाईवी सुब्बा रेड्डी के मुताबिक सीएम जगन 25 जनवरी को उत्तरी आंध्र पार्टी के चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि 5,000 से 6,000 पार्टी कार्यकर्ताओं को सीएम आगामी चुनावों के लिए तैयार होने का निर्देश देंगे। उन्होंने बताया कि आंध्र के पांच क्षेत्रों में ऐसी सभा की स्कीम पार्टी ने बनाई है।

मीडिया से बातचीत के दौरान बोत्चा ने कहा, "वाईएसआरसी चुनाव अभियान शुरू करने के लिए पहली बैठक भीमिली में हो रही है। दरअसल इस क्षेत्र से पीएम जगन को खास लगावा रहा है।" मंत्री ने आगे कहा कि आंध्र में विधानसभा और लोकसभा सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवारों के चयन में जगन का निर्णय अंतिम होगा।
वहीं टीडीपी को निशाने पर लेते हुए बोत्चा ने कहा कि एन चंद्रबाबू नायडू मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान उत्तरी आंध्र प्रदेश की उपेक्षा की। यहां पर पूर्व की सरकार ने कोई बड़ी योजना की शुरू नहीं की।
उन्होंने पार्टी में टिकट को लेकर नाराजगी से इनकार करते हुए कहा कि वाईएसआरसी नेताओं को पार्टी टिकट से वंचित किए जाने पर भी उनके बीच कोई गलत भावना नहीं है। स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से चुनाव का संचालन सुनिश्चित करने के लिए फुलप्रूफ मतदाता सूची तैयार करना भारत निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि आंध्र का विकास वाईएसआरसी का उद्देश्य है।
सुब्बा रेड्डी ने कहा कि इस बार आंध्र की सभी 175 सीटों पर वाईएसआरसी मजबूती से चुनाव लड़ेगी और राज्य में फिर से पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। मंत्री बोत्चा सत्यनारायण ने कहा, "वाईएसआरसी का लक्ष्य आगामी चुनावों में 175 विधानसभा सीटों में से 175 सीटें जीतना है। पार्टी रैंक और फाइल को लक्ष्य हासिल करने के लिए समन्वित तरीके से काम करना चाहिए।"












Click it and Unblock the Notifications