लॉकडाउन को लेकर छोटे दुकानदारों के लिए आनंद महिंद्रा ने कही ये बात, सोशल मीडिया पर लोग कर रहे तारीफ

मुंबई: देश के बड़े उद्योगपतियों में शुमार आनंद महिंद्रा अपने ट्वीट और नेकदिली के लिए जाने जाते हैं। किसी जरूरतमंद की मदद करनी हो या फिर किसी मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए लोगों का ध्यान खींचना उनको बहुत अच्छे से आता है। अब उनका एक ट्वीट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, जिसमें उन्होंने लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू के बीच फंसे उन लोगों की बात कही है। आनंद महिंद्रा के एक के बाद कई ट्वीट्स लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं।

anand mahindra

दरअसल, देश के कई हिस्सों में फिर से कोरोना के केस तेजी से बढ़ने लगे हैं। महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा सहित कई राज्यों में लागातार मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में सरकार सख्ती बरतते हुए नाइट कर्फ्यू और कई जिलों में वीकेंड लॉकडाउन लगाया जा रहा है, जिस पर लोग अपनी तीखी प्रतिक्रियाएं दे रही है। वहीं इस मुद्दे पर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने भी कई के बाद कई ट्वीट किए। महिंद्रा ने लिखा कि 'महामारी के भीतर एक महामारी छिपी है और वो मानसिक स्वास्थ्य है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि कोई भी मनोवैज्ञानिक मानसिक तनाव से मुक्ती नहीं दिला सकता, इससे सबसे अधिक प्रभावित छोटे दुकान और व्यवसाय के मालिक हैं, जो इस महामारी नाम की सुरंग के अंत में प्रकाश को देखने लगे है और अब उस रोशनी की संभावना की तलाश कर रहे हैं।

इसके अलावा उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान छोटे दुकानदारों के लिए अपील करते हुए कहा कि हमें सड़क किनारे वाले दुकानों की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए और उनका सामान खरीदना चाहिए ना कि ऑनलाइन सामान ऑर्डर करके हम सभी अपने दोस्तों के लिए यह काम करना चाहिए। जिसके बाद कई लोगों इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

वहीं इस ट्वीट पर नवीन खेमलानी नाम के यूजर ने उनके सोच की तारीफ करते हुए लिखा कि सर, बहुत अच्छे विचार है, हम व्यापारियों और छोटे दुकानदारों को पता नहीं है कि लॉकडाउन में क्या करें। जिसका जवाब देते हुए आनंद महिंद्रा ने कहा कि आप आप अपना सिर ऊपर रखें, हम सब आपके साथ हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+