आनंद महिंद्रा को मिला Adidas जूते का बिछड़ा भाई Ajitdas, यूजर्स बोले-'इसकी एक बहन भी है'
देश के माने-जाने बिजनेसमैन और महिंद्रा ग्रुप के मालिक आनंद महिंद्रा अक्सर अपने ट्वीट को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। उनके ट्वीट इतने शानदार होते हैं कि यूजर्स भी मस्त हो जाते हैं। ऐसा ही उनका एक ट्वीट इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। उन्होंने Adidas से मिलते-जुलते एक जूते को लेकर ट्वीट किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि पूरी तरह से तार्किक, Adi का एक भाई है जिसका नाम Ajit है। वसुधैव कुटुम्बकम?

Adidas से मिलता जुलता लगता है जूता
आनंद महिंद्रा ने जो ट्वीट किया है, उसमें एक व्यक्ति का फोटो है। हालांकि, सिर्फ जूता और पैर का थोड़ा ही हिस्सा दिख रहा है। जूता सफेद कलर का है। उसे देखकर ऐसा लगता है कि यह Adidas का है। लेकिन गौर से देखने पर पता चलता है कि जूता Adidas का नहीं बल्कि किसी लोकल कंपनी Ajitdas का है। आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट पर लोग कर रहे हैं, जमकर कमेंट कर रहे हैं।
500 से ज्यादा लोगों ने किया ट्वीट
आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट को अब तक 500 से ज्यादा लोग रीट्वीट कर चुके हैं। सर राजेंद्र चौधरी नामक एक यूजर ने abibas लिखा हुआ एक ट्वीट शेयर किया और कहा कि सर इसका एक और भाई है। वहीं, सर काजम नामक यूजर ने बहुत सारे ओरिजिनल ब्रांड से मिलता-जुलता कई logo का फोटो भेजकर कहा है कि अभी भी बहुत सारे हैं। इसके अलावा अर्पित नामक एक यूजर ने महिंद्रा लिखा हुआ जूता ही शेयर कर दिया। जबकि एक यूजर ने लिखा कि इसकी बहन है भी जिसका नाम अदा है।
मार्केट में अक्सर दिख जाते हैं ब्रान्ड के डुप्लीकेट
आपको बता दें कि मार्केट में अक्सर ओरिजिनल ब्रांन्ड के डुप्लीकेट जूते, घड़ी, कपड़े आदि देखने को मिल जाते हैं। हालांकि, जब इन्हें गौर से देखा जाता है तो फर्क साफ दिख जाता है। आपको बता दें कि इससे पहले आनंद महिंद्रा ने एक चिड़िया की उड़ते हुए फोटो पोस्ट की थी। उनके इस ट्वीट को भी लोगों की तरफ से खूब पसंद किया गया था।
ये भी पढ़ें- शादी अब कहीं भी रजिस्टर्ड हो सकेगी? आनंद मैरिज एक्ट में होगा संशोधन, तैयारी में जुटी पंजाब सरकार












Click it and Unblock the Notifications