'जो बात मुझे दुख देती है, वह...' हाथ छोड़कर साइकिल चला रहे युवक का Video शेयर कर छलका आनंद महिंद्रा का दर्द

नई दिल्ली, 29 मार्च: देश के बड़े उद्योगपति में शुमार आनंद महिंद्रा जितनी अपनी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के लिए चर्चित हैं, उतना ही अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और कई दफा ऐसी वीडियो पोस्ट करते हैं, जो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती है। अब आनंद महिंद्रा ने एक ऐसे युवक की वीडियो शेयर की है, जिसमें वो लड़का बिना हैंडल पकड़े साइकिल फर्राटे से गांव की सड़कों पर दौड़ा रहा है। और उसके सिर पर एक भूस की बड़ी सी गठरी रखी हुई है।

गांव के लड़के से प्रभावित हुए आनंद महिंद्रा

गांव के लड़के से प्रभावित हुए आनंद महिंद्रा

बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा अपनी साफगोई के लिए जाने जाते हैं। वो भीड़ में टैलेंट को पहनाते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने कई ऐसा लोगों की मदद की है, जिनको वास्तव में किसी तरह की सहायता की जरूरत थी। अब ट्विटर पर वो एक गांव के लड़के से काफी प्रभावित नजर आए हैं। उन्होंने युवक के वीडियो को शेयर करते उसकी जमकर तारीफ की है।

हाथों से पकड़ी गठरी और चला रहा साइकिल

हाथों से पकड़ी गठरी और चला रहा साइकिल

आनंद महिंद्रा ने जिस वीडियो को पोस्ट किया है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि गांव का एक शख्स भूसे की गठरी को सिर पर रखकर साइकिल चला रहा है। हैरानी का बात यह है कि उसने अपने दोनों हाथ से उस गठरी को पकड़ा है और साइकिल बिना हैंडल पकड़े दौड़ रही है। वीडियो में युवक बिना हाथों को यूज किए साइकिल आसानी से मोड़ भी रहा है। उनका सारा फोकस सिर पर रखी गठरी को पकड़ने में है।

'जो बात मुझे दुख देती है, वह...'

'जो बात मुझे दुख देती है, वह...'

वीडियो एक गाड़ी के अंदर से शूट किया गया है, जो युवक का पीछा कर रही है। वीडियो अचानक समाप्त हो जाता है जब साइकिल पर सवार शख्स सड़क से निकल कर गांव की ओर मुड़ता है। युवक की तारीफ करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा कि "यह शख्स एक मानव सेगवे है, जिसके शरीर में जाइरोस्कोप लगा हुआ है! युवक का बैलेंस शानदार है। हालांकि, जो बात मुझे दुख देती है, वह यह है कि हमारे देश में उनके जैसे कई ऐसे लोग हैं, जो प्रतिभाशाली जिमनास्ट / खिलाड़ी हो सकते हैं, लेकिन उनकी पहचान करना और ट्रेनिंग देना आसान नहीं हैं।"

सोशल मीडिया पर वायरल Video

सोशल मीडिया पर वायरल Video

वहीं आनंद महिंद्रा का ये ट्वीट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ट्विटर यूजर साइकिल चला रहे युवकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। उनमें से कुछ ने कहा कि यह उन्हें अपने बचपन की याद दिलाता है। वहीं लोग अपने-अपने तरीके से कमेंट सेक्शन में आनंद महिंद्रा को सुझाव भी दे रहे हैं।

यूजर्स ने दिए आनंद महिंद्रा को सुझाव

यूजर्स ने दिए आनंद महिंद्रा को सुझाव

एक यूजर ने उनसे कहा कि इसके लिए हम Village Got Talent जैसा कुछ प्लेटफॉर्म बना सकते हैं तो दूसरे ने लिखा कि एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार करें, जहां ऐसे लोगों की वीडियो अपलोड किया जा सकें। जिस पर आनंद महिंद्रा ने भी अपनी सहमति जताई। आप भी देखिए गांव के लड़के का साइकिल चलाते हुए ये वीडियो (खबर के अंत में)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+