आनंद महिंद्रा की ट्विटर पर आने वालों को नसीहत, कहा- अगर आप ऐसा सोचते हो तो यहां...
मुंबई, मई 11: देश के जाने-माने बिजनेस टाइकून आनंद महिंद्रा अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों उनका एक ट्वीट माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। दरअसल, आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट में उन लोगों को ट्विटर ज्वॉइन न करने की सलाह दी है, जो पुराने दिनों को याद करते हुए लिख रहे हैं कि उस समय किसी पर हमलावर हुए बिना अपने विचार साझा किए जा सकते थे। आनंद महिंद्रा ने पोस्ट के कैप्शन में कहा कि ऐसी स्थिति में, आपको ट्विटर पर आने के बारे में सोचना भी नहीं चाहिए।

दरअसल, बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा मोटिवेशन, फनी और देश से जुड़े हर मुद्दे पर अपने विचार रखते हैं। अब उन्होंने अब लोगों को सलाह दी है, जो ट्विटर पर नए है या फिर इस प्लेटफॉर्म पर आना चाहते हैं। ऑटो इंडस्ट्री टाइकून ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के विभाजनकारी स्वभाव पर अपनी चिंतित व्यक्त की है, जहां लोग जोश से बहस करते हैं फिर अक्सर शब्दों की गरीमा को भूल जाते हैं।
महिंद्रा अप्रैल 2009 में अपनी प्रोफाइल के अनुसार ट्विटर से जुड़े हैं। उनके फॉलोवर्स इस पोस्ट पर पॉजिटिव रिएक्शन दे रहे हैं। अब तक उनके पोस्ट पर 5 हजार से ज्यादा लाइक आ चुके है। वहीं 130 के करीब लोगों ने कमेंट किया है। 400 के करीब यूजर्स ने उनके ट्वीट को री-ट्वीट किया है।












Click it and Unblock the Notifications