दिल्ली के सरकारी स्कूल में पढ़ाएंगे 'सुपर-30' के संस्थापक आनंद कुमार, कही ये बड़ी बात
नई दिल्ली। दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि कोचिंग 'सूपर 30' को चलाने वाले आनंद कुमार दिल्ली के सरकारी स्कूल में एक माह में एक क्लास के लिए राजी हो गए हैं। बता दें कि ये वही आनंद कुमार है जो बिहार में गरीब बच्चों के लिए आईआईटी एंट्रेंस की कोचिंग चलाते हैं और उनकी क्लास का रिजल्ट सौ प्रतिशत रहता है। हाल ही में उनके ऊपर एक फिल्म 'सूपर 30' भी बनी है जिसमें ऋतिक रोशन ने उनका किरदार निभाया है। फिल्म की रिलीज के बाद से आनंद कुमार और अधिक चर्चित हो गए हैं।

मनीष सिसोदिया ने इस जानकारी के ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा- मुझे ये साझा करते हुए खुशी हो रही है कि आनंद कुमार दिल्ली के सरकारी स्कूलों में एक माह में एक क्लास लेने के लिए तैयार हो दए हैं। ये क्लास 11वीं और 12वीं के लिए एक ऑनलाइन वर्चुअल क्लास रूम होगा। वहीं आम आदमी पार्टी के ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए एक वीडियो में आनंद कुमार कह रहे हैं कि- मेरी शिक्षा सरकारी स्कूलों में भी पहुंच रही है। धीरे धीरे सरकारी और निजी स्कूलों की दूरी बढ़ रही है। गरीब बच्चों के लिए मुश्किलें बढ़ रही हैं। लेकिन आज मुझे खुशी है कि दिल्ली के सरकारी स्कूल बराबर होते जा रहे हैं। ऐसे बच्चे जो सीखने की इच्छा रखते हैं उनके चेहरों पर मुस्कान देखना सुखद है।
आनंद कुमार ने बुधवार को आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सरकारी स्कूलों के बच्चों से मुलाकात की। आनंद कुमार को बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रम में बुलाया गया था। आनंद कुमार का जन्म पटना में हुआ और इनके पिता डाक विभाग में चिठ्ठी छांटने का काम करते थे। बंधी हुई आमदनी की वजह से चलने वाले घऱ में जन्मे इस बच्चे को बहुत जल्द आर्थिक अभाव और महंगी पढ़ाई का मोल समझ आ गया था। सरकारी स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण करने वाले आनंद कुमार को शुरू से ही गणित में काफी रूचि थी।
यह भी पढ़ें- वेंकैया नायडू ने परिवार संग देखी 'सुपर 30', ऋतिक रोशन और आनंद कुमार से मिलकर कही ये बात
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications