गुजरात के पोरबंदर में फिर क्रैश हुआ इंडियन नेवी का UAV, नेवी ने दिए जांच के आदेश
शनिवार को गुजरात के पोरबंदर से 25 किलोमीटर की दूरी पर इंडियन नेवी का एक यूएवी क्रैश हो गया है। इंडियन नेवी की ओर से इसकी पुष्टि की गई है। नेवी की ओर से बताया गया है कि इस दुर्घटना में जिस जगह यूएवी क्रैश हुआ है वहां पर किसी की मृत्यु की कोई खबर नहीं है।
पोरबंदर। शनिवार को गुजरात के पोरबंदर से 25 किलोमीटर की दूरी पर इंडियन नेवी का एक यूएवी क्रैश हो गया है। इंडियन नेवी की ओर से इसकी पुष्टि की गई है। नेवी की ओर से बताया गया है कि इस दुर्घटना में जिस जगह यूएवी क्रैश हुआ है वहां पर किसी की मृत्यु की कोई खबर नहीं है। आपको बता दें कि इससे पहले 22 मार्च को भी इसी तरह की दुर्घटना हुई थी और उसमें भी एक यूएवी क्रैश हो गया था।

दिए गए जांच के आदेश
इंडियन नेवी की ओर से इस घटना की आधिकारिक जानकारी दी गई है। नेवी ने बताया है कि नेवी का यूएवी हेरॉन जो कि रूटीन सॉर्टी पर था दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर इसका कंट्रोल रूम से कॉन्टैक्ट खत्म हो गया था। यूएवी पोरबंदर से 25 किलोमीटर की दूरी पर क्रैश हो गया है। नेवी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 22 मार्च को हुए क्रैश और इस नई घटना के वजहों का पता लगाने के लिए इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
मार्च में जो यूएवी क्रैश हुआ था वह एयरबेस के करीब ही सुबह 10:00 बजे टेक-ऑफ करने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटना का शिकार हो गया था। शुरुआती जांच में दुर्घटना की वजह इंजन का फेल होना बताया जा रहा था। इससे पहले कोच्चि में भी नवंबर 2017 को इसी तरह से इंडियन नेवी को एक एयरक्राफ्ट क्रैश का शिकार हो गया था। नेवी बेस से टेक ऑफ करने के कुछ ही मिनटों बाद एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया था। उस समय भी एयरक्राफ्ट एक रूटीन सॉर्टी पर था। उस हादसे की वजह इंडियन नेवी ने तकनीकी खराबी बताया था।












Click it and Unblock the Notifications