पंजाब में होशियारपुर के पास मिग -29 लड़ाकू विमान क्रैश, पायलट सुरक्षित

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना का फाइटर विमान मिग-29 हादसे का शिकार हो गया है। पंजाब में होशियापुर के पास नवनशहर जिले में ये फायटर एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ है। आईएएफ मिग-29 फायटर विमान नवनशहर जिले के रुडकी कलां के पास हादसे का शिकार हुआ। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची है। पुलिस ने बताया है कि पायलट समय रहते विमान से बाहर आ गए और पूरा तरह से सुरक्षित है। एयरक्राफ्ट किन वजहों से क्रैश हुआ, इसकी अभी जानकारी नहीं मिल सकी है।

Recommended Video

    Punjab : Indian Air Force का Fighter Aircraft MiG-29 क्रैश, पायलट सुरक्षित | वनइंडिया हिंदी
    ूबू

    जालंधर के पास वायुसेना बेस से एक प्रशिक्षण मिशन के दौरान इस विमान ने उड़ान भरी थी। विमान में अचानक से तकनीकी खराबी आ गई थी और पायलट विमान को नियंत्रित करने में असमर्थ था, जिसके बाद वह सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा। पायलट को एक हेलीकॉप्टर के जरिए बचाया गया। दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है।

    विमान ने जालंधर के आदमपुर स्टेशन से उड़ान भरी थी। एयरफोर्स के प्रवक्ता विंग कमांडर इंद्रनील नंदी ने बताया कि 8 मई को सुबह 10:45 बजे एक मिग-29 विमान ट्रेनिंग पर था, तभी जालंधर एयरबेस के पास हादसा हो गया। विमान में तकनीकी गड़बड़ी आ गई थी, लिहाजा पायलट विमान को नियंत्रित करने में नाकाम रहा। पायलट को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू कर लिया गया है। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+