जम्मू कश्मीर के शोपियां में सेना ने 3 आतंकियों को किया ढेर

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के शोपियां स्थित तुर्कवंगाम में सेना और आतंकियों के बीच एनकाउंटर चल रहा है। एनकाउंटर में जम्मू कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना के जवान शामिल हैं। जानकारी के अनुसार इलाके में कुछ आतंकी छिपे थे जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने पूरे इलाके को घेर लिया। अभी तक सेना ने 3 आतंकियों को इस एनकाउंटर में ढेर कर दिया है, इसके बाद सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। सेना ने जिन तीन आतंकियों को ढेर किया है उनमे से एक का नाम कामरान जहूर मन्हास है। सेना की ओर से कहा गया है है कि कमांडिंग ऑफिसर 44 आरआर, कर्नल एके सिंह ने फोन कर कामरान से संपर्क करने की कोशिश की थी ताकि वह मुख्यधारा में वापस लौट आए। यही नहीं कर्नल उसके घर भी गए थे और उसके परिवार से बात की थी, लेकिन कामरान ने उनकी बात को अनसुना कर दिया और मुख्यधारा में वापस नहीं लौटा।

army

Recommended Video

    Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, Shopian Encounter में तीन आतंकी ढेर | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि जम्‍मू-कश्‍मीर में आतंकियों की संख्‍या में कमी आई है। जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए यह जानकारी दी कि सुरक्षा बलों ने अप्रैल से लेकर मई तक आतंकियों के सफाए को लेकर बड़ा काम किया है। उन्‍होंने बताया कि जून महीने के पहले 15 दिनों में 27 आतंकवादी मारे गए हैं। डीजीपी ने कहा कि इन आतंकियों को हथियारों और गोला-बारूद की कमी का सामना करना पड़ रहा है, हालांकि पाकिस्तान एजेंसियां उग्रवादी संगठनों तक हथियार पहुंचाने की पुरजोर कोशिश कर रही हैं।

    इसी कोशिश के चलते आतंकियों के कई लोकल कनेक्‍शन का भी खुलासा हुआ है जिसकी जांच चल रही है। पाकिस्तानी एजेंसियां जम्मू और कश्मीर में सीमाओं पर हथियारों पहुंचाने में कठिनाइयों का सामना कर रही हैं, नई सीमाओं की खोज कर रही हैं। वे अब पंजाब की सीमा से होकर हथियार भेजने की कोशिश कर रहे हैं। दिलबाग सिंह ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के डोडा और किश्तवाड़ जिलों में अब केवल चार आतंकवादी सक्रिय हैं, इनमें से केवल एक ही डोडा जिले में सक्रिय है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+