Earthquake: असम में आधी रात को कांपी धरती, मोरीगांव में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर दर्ज की कई 5.0 तीव्रता

Earthquake: असम के मोरीगांव जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भूकंप के यह झटके गुरुवार 27 फरवरी की आधीरात महसूस किए गए। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 दर्ज़ की गई है। यह झटके मोरीगांव समेत गुवाहाटी और राज्य के अन्य हिस्सों में भी महसूस किए गए है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) ने बताया कि यह भूकंप आज सुबह 2.25 बजे असम के मोरीगांव में महसूस किया गया है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 रही और यह 16 किलोमीटर की गहराई पर आया। भूकंप के समय घर के अंदर की वस्तुओं के हिलने, खड़खड़ाहट की आवाज सुनाई दी थी।

earthquake

वहीं, आधी रात को लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, असम का इलाका सबसे अधिका भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में आता है। यह भूकंपीय जोन V में स्थित है, जिसका मतलब है कि यहां मजबूत झटकों का खतरा अधिक बना हुआ है। यहां बीतों सालों में कई बड़े भूकंप आ चुके हैं।

क्यों आता है भूकंप?
भूकंप वैज्ञानिकों के मुताबिक, पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

ये भी पढ़ें: Earthquake in Bay of Bengal: बंगाल की खाड़ी में आया 5.1 तीव्रता का भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+