Earthquake in Bay of Bengal: बंगाल की खाड़ी में आया 5.1 तीव्रता का भूकंप, कोलकाता तक महसूस हुए झटके
Earthquake in Bay of Bengal: बंगाल की खाड़ी में मंगलवार तड़के 5.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके झटके कोलकाता और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप सुबह 6:10 बजे 91 किमी की गहराई पर आया। हालांकि, किसी नुकसान या सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।
भूकंप की गहराई मध्यम स्तर की थी, जिससे किसी बड़े खतरे की आशंका नहीं जताई गई है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, इस भूकंप से किसी तरह की सुनामी या बड़े नुकसान की संभावना नहीं है। अधिकारियों ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और लोगों से घबराने की जरूरत नहीं है।

लोगों में घबराहट, किसी नुकसान की जानकारी नहीं
भूकंप के झटकों से कुछ देर के लिए लोगों में घबराहट फैल गई, लेकिन अब तक किसी तरह के नुकसान या हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
NCS ने दी भूकंप की जानकारी
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर भूकंप से जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, "भूकंप: तीव्रता 5.1, तारीख: 25/02/2025, समय: 06:10 AM IST, स्थान: बंगाल की खाड़ी, गहराई: 91 किमी, अक्षांश: 19.52 N, देशांतर: 88.55 E।"
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
भूकंप के झटके महसूस होते ही सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। कई लोगों ने अपने अनुभव साझा किए और एक-दूसरे की सुरक्षा के बारे में पूछा।
एक यूजर ने पोस्ट किया, "भूकंप अलर्ट! सुबह 6:10 बजे कोलकाता में गूगल से भूकंप की चेतावनी मिली। बताया जा रहा है कि इसका केंद्र ओडिशा से 175 किमी दूर था। किसी और ने झटके महसूस किए? आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। सतर्क रहें और सुरक्षित रहें!"
अधिकारियों ने दी सतर्कता की सलाह
फिलहाल किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन आपदा प्रबंधन टीम और स्थानीय प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों को सतर्क रहने और किसी भी आफ्टरशॉक (झटकों) की स्थिति में सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़ें: Earthquake News: अंडमान सागर क्षेत्र में महसूस हुए भूकंप के झटके, तीव्रता 5.2 दर्ज












Click it and Unblock the Notifications