देर रात भूकंप के झटके से कांपी लद्दाख की धरती, घरों से बाहर निकले लोग
लद्दाख। लद्दाख मे मंगलवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.2 रही। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, रात 11.04 बजे भूकंप के झटके से धरती में कंपन महसूस हुआ। राहत भरी बात ये रही कि इस भूंकप में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। आपको बता दें कि हाल के महीनों में प्रदेश में पहले भी कई बार भूकंप आ चुका है।

इससे पहले रविवार-सोमवार देर रात मणिपुर के उखरुल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.0 रही। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, देर रात 1:34 बजे भूकंप के झटके से धरती में कंपन हुआ।
जानिए क्यों आते हैं भूकंप
भूकंप आने के पीछे ये होती है मुख्य वजह धरती के अंदर 7 प्लेट्स ऐसी होती हैं जो लगातार घूम रही हैं। ये प्लेट्स जिन जगहों पर ज्यादा टकराती हैं, उसे फॉल्ट लाइन जोन कहा जाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब प्रेशर ज्यादा बनने लगता है कि तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। इनके टूटने के कारण अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है इसी डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।












Click it and Unblock the Notifications