जम्मू कश्मीर में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.9

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के कटरा में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के अनुसार भूकंप के झटके पूर्वी कटरा से तकरीबन 88 किलोमीटर दूर महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार आज सुबह 4.55 बजे यह झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.9 दर्ज की गई है। हालांकि अभी तक भूकंप के झटकों की वजह से किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

earthquake

बता दें कि इससे पहले 8 जुलाई को भी जम्मू कश्मीर के राजौरी में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 दर्ज की गई थी। भूकंप के इन झटकों में किसी भी तरह के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। झटके महसूस के होने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए और काफी देर तक बाहर की बैठ रहे। लोगों के दहशत का माहौल था। आपको बता दें कि इससे पहले भी बीते कुछ दिनों में जम्‍मू-कश्‍मीर के अलग-अलग हिस्‍सों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं।

उल्‍लेखनीय है कि बीते 4 जुलाई की सुबह कारगिल में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.0 थी। जम्‍मू कश्‍मीर में बीते तीन दिनों में चार बार भूकंप आने से लोगों में भय का माहौल बन गया है। इससे पहले 14 से 16 जून के बीच तीन बार जम्मू-कश्मीर की धरती भूकंप के कारण हिली थी। 16 जून के आए भूकंप का केंद्र भी कटरा से 85 किलोमीटर पूर्व में था और तीव्रता 3.9 मापी गई थी। 16 जून को ही सुबह 7 बजे भी मध्यम तीव्रता का भूकंप आया था। रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.8 मापी गई। अधिकारियों ने कहा था कि सुबह भूकंप का केंद्र तजाकिस्तान क्षेत्र में था और इसकी गहराई पृथ्वी की सतह के भीतर 100 किलोमीटर थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+