CAT Result: ड्राइवर का बेटा पढ़ेगा IIM-अहमदाबाद में

CAT Result: ड्राइवर का बेटा पढ़ेगा IIM-अहमदाबाद में

नई दिल्ली। सफलता कभी अमीरी या गरीबी देखकर नहीं मिलती। मेहनत के बल पर ही आप बड़ी से बड़ी कामियाबी हासिल कर सकते हैं । अगर लक्ष्य पक्का हो तो सफलता मिलनी तय है, वहां आपकी न गरीबी बाधक बन सकती है और न लाचारी। ऐसा ही कुछ 22 साल के हितेश सिंह ने कर दिखाया। हितेश सिंह ने IIM की परीक्षा पास कर ली। हितेश के पिता पंकज सिंह अमूल के मैनेजिंग डायरेक्टर के ड्राइवर हैं।

 Amul Company MDs drivers son clears IIM Entrance Exam

पिता पंकज सिंह आज गर्व से भर गए हैं। हितेश ने आईआईएम-अहदाबाद के एंट्रेंस को पास कर अपने पिता, अपने परिवार का सिर गर्व से ऊंचा कर लिया। हितेश IIM अहमदाबाद के फूड ऐंड ऐग्रो बिजनस मैनेजमेंट ग्रेजुएशन प्रोग्राम के लिए एंट्रेंस परीक्षा पास कर ली।

हितेश के पिता अमूल के MD आरएस सोढी के ड्राइवर हैं। आरएस सोढी कभी-कभी लेक्चर देने के लिए आईआईएम अहमदाबाद जाया करते थे। उस वक्त जब उनकी गाड़ी लेकर पंकज सिंह वहां पहुंचते तो उनका मन भी आया कि उनका बेटा इस संस्थान में पढ़े। बेटे ने बिना कहे कि पिता की इच्छा को पूरा कर दिया और CAT में 96.12 फीसदी अंक हासिल कर IIM में दाखिला लिया।

हालांकि आईआईएस की फीस भरने को लेकर परेशानी हो रही है। इसके लिए वो 23 लाख का लोन लेना चाहते हैं। जब हितेश से उनकी सफलता को लेकर लोगों ने पूछा तो उनका कहना है कि उनके पिता सोढी जी की गाड़ी चलाते हैं और वो भी एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया और अमूल के एमडी बने। मुझे उनसे ही प्रेरणा मिली। उन्होंने मुझे सुझाव दिया और आप मैंने अपने पिता का सपना पूरा किया।

हितेश कहते है कि मुझे अंदाजा है कि मेरा परिवार किस आर्थिक स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि मेरे परिवार ने मेरा साथ दिया और उनके साथ की वजह से यहां तक पहुंच सका हूं। हितेश डेयरी सेक्टर में अपना करियार बनाने चाहते हैं। उनकी सफलता ने न केवल उनका परिवार बल्कि अमूल के एमडी भी बेहद खुश है। उन्होंने कहा कि हितेश की सफलता दूसरों के लिए प्रेरणा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+