अमृतसर हादसा: विरोध के बीच अस्पताल में घायलों का इलाज करती रही नवजोत कौर, देखें VIDEO
अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में जोड़ा फाटक के पास रावण दहन के वक्त हुए रेल हादसे को लेकर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर पर लोग कई तरह के आरोप लगा रहे हैं। कुछ लोगों का आरोप था कि, जिस वक्त यह हादसा हुआ वह मंच पर मौजूद थी, लेकिन हादसे की खबर सुनकर वे चली गईं। इसी बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें नवजोत कौर सिद्धू अस्पताल में इस हादसे में घायल हुए लोगों की इलाज करती दिख रही हैं। इस वीडियो को ऑल इंडिया महिला कांग्रेस ने ट्विटर पर शेयर किया है।

पेशे से डॉक्टर नवजोत कौर उस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुई थीं जहां हादसा हुआ था। नवजोत कौर की ये वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें नवजोत कौर सिद्धू सरकारी अस्पताल में मोबाइल फोन की रोशनी में घायलों के जख्मों की स्टीचिंग, मरहम-पट्टी करती दिखाई दे रही हैं। नवजोत कौर शुक्रवार को हादसे के कुछ समय बाद ही सरकारी अस्पताल पहुंच गई थीं, वे रात भर अस्पताल में रुककर अन्य डाक्टरों के साथ घायलों का इलाज करती रहीं।
श्रीमती नवजोत कौर जी घायलों की देखभाल और इलाज करती हुई। श्रीमती नवजोत कौर सारी रात अस्पताल में पीड़ितों और पीड़ित परिवारों की मदद करती रही।#Amritsar #trainaccident pic.twitter.com/Y2BPiioejz
— All India Mahila Congress (@MahilaCongress) October 20, 2018
अमृतसर के निकट शुक्रवार शाम रावण दहन देखने के लिए रेल पटरियों पर खड़े लोगों के ट्रेन की चपेट में आने से कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई जबकि 72 अन्य घायल हो गए। ट्रेन जालंधर से अमृतसर आ रही थी तभी जोड़ा फाटक पर यह हादसा हुआ। इसके बाद नवजोत कौर के मुख्य अतिथि होने के कारण उन पर तमाम राजनीतिक पार्टियों ने आरोप लगाने शुरू कर दिए थे।
नवजोत कौर ने हादसा होने पर अपने चुपके से निकलने की बात को गलत कहा है। उन्होंने कहा है कि वह हादसे से पहले वहां से जा चुकी थीं। उन्हें बाद में पता चला कि उनके आने के बाद इतनी बड़ी घटना हो गई है। कौर ने कहा कि इसके बाद वो घायल लोगों को देखने अस्पताल पहुंची। कौर का कहना है कि हादसा होने पर उनके खिसक जाने की बात कहना गलत है। हादसे की सूचना मिलते ही वह अस्पताल में पहुंचीं और घायलों के लिए दवाओं का प्रबंध देखा।












Click it and Unblock the Notifications