दुबई से आई फ्लाइट में खाली सीट के नीचे मिला 51 लाख का सोना

नई दिल्ली। अमृतसर एयरपोर्ट की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआइयू) ने बुधवार को दुबई से पहुंची एक फ्लाइट से 1 किलो सोना जब्त किया गया है। इस सोने की कीमत 50 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जारी है। वहीं दूसरी ओऱ कोच्चि के कन्नूर की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने 1.12 किलोग्राम सोना जब्त किया है।

Amritsar Airport Customs founds 1 kg gold bar approximately valued at Rs 51 lakhs Kochi Kerala

अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुबई से पहुंची एक फ्लाइट में एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने 1 किलो सोने का बिस्कुट बरामद किया है। जिसे फ्लाइट की एक खाली सीट के नीचे काले रंग के टेप से चिपकाया गया था। सीमा शुल्क विभाग के आयुक्त एस रंगा ने कहा कि मंगलवार को 3.55 बजे दुबई से आने वाली एक फ्लाइट 50 लाख रुपये की कीमत का सोना मिला। सोने के जब्त कर जांच की जा रही है।

वहीं दूसरी ओर कोच्चि के कन्नूर की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआइयू) ने शारजाह (संयुक्त अरब अमीरात) से आए एक यात्री के पास से 978.5 ग्राम सोना जब्त किया गया है। इस सोने की कीमत 50.42 लाख रुपये है। कोच्चि के सीमा शुल्क आयोग के अनुसार, यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जारी है। बता दें ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। पिछले दिनों से लगातार कोच्चि एयरपोर्ट पर अवैध तरीके से यूएई से सोने लाते हुए यात्री पकड़े गए हैं। कुछ दिनों पहले कोझिकोड की एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने दो यात्रियों के पास से सोना जब्त किया था।

इससे पहले तमिलनाडु में सोने की तस्करी का मामला सामने आया था। कस्टम (सीमा शुल्क) अधिकारियों ने 4 अगस्त को चेन्नई एयरपोर्ट से सोना जब्त किया है। अधिकारियों ने पेस्ट फॉर्म में 1.48 किलो सोना बरामद किया था। जिसकी कीमंत 82.3 लाख रुपए है। चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के कस्टम कमिश्नर ने यह जानकारी दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+